भागलपुर में बालू लोडेड ट्रैक्टर ने एक महिला को रौंद दिया। टक्कर के बाद करीब 20 फीट तक घसीटता रहा, जिससे मौके पर ही महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने अमरपुर-भागलपुर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। बीच सड़क पर आगजनी कर जमकर प्रदर्शन किया। मृतका की पहचान उपेंद्र चौरसिया की पत्नी शोभा देवी(37) के तौर पर हुई है। घटना हबीबपुर थाना क्षेत्र के डॉट बाउट चौक से करीब डेढ़ सौ मीटर दूर की है। लोगों ने रोड जाम कर दिया जानकारी के मुताबिक 6 महिलाएं ग्रुप लोन का पैसा जमा करने के लिए जा रही थीं। रोड क्रॉस करने के दौरान ट्रैक्टर ने एक महिला की टक्कर मार दी। बाकी महिलाएं सुरक्षित बच गईं। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। विरोध में रोड जाम कर दिया। क्षमता से अधिक बालू लोड किया जा रहा है स्थानीय निवासी दिलीप ने बताया कि इस रास्ते से रोजाना अवैध बालू लदे ट्रैक्टर गुजरते है। आए दिन इस तरह के हादसे होते रहते हैं। टक्कर के बाद ट्रैक्टर महिला को घसीटते हुए करीब 15 से 20 फीट तक आगे ले गया, जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। कड़ी कार्रवाई की मांग सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। आक्रोशित लोग समझने को तैयार नहीं थे। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम इलाके में कैंप कर रही है। भागलपुर में बालू लोडेड ट्रैक्टर ने एक महिला को रौंद दिया। टक्कर के बाद करीब 20 फीट तक घसीटता रहा, जिससे मौके पर ही महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने अमरपुर-भागलपुर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। बीच सड़क पर आगजनी कर जमकर प्रदर्शन किया। मृतका की पहचान उपेंद्र चौरसिया की पत्नी शोभा देवी(37) के तौर पर हुई है। घटना हबीबपुर थाना क्षेत्र के डॉट बाउट चौक से करीब डेढ़ सौ मीटर दूर की है। लोगों ने रोड जाम कर दिया जानकारी के मुताबिक 6 महिलाएं ग्रुप लोन का पैसा जमा करने के लिए जा रही थीं। रोड क्रॉस करने के दौरान ट्रैक्टर ने एक महिला की टक्कर मार दी। बाकी महिलाएं सुरक्षित बच गईं। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। विरोध में रोड जाम कर दिया। क्षमता से अधिक बालू लोड किया जा रहा है स्थानीय निवासी दिलीप ने बताया कि इस रास्ते से रोजाना अवैध बालू लदे ट्रैक्टर गुजरते है। आए दिन इस तरह के हादसे होते रहते हैं। टक्कर के बाद ट्रैक्टर महिला को घसीटते हुए करीब 15 से 20 फीट तक आगे ले गया, जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। कड़ी कार्रवाई की मांग सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। आक्रोशित लोग समझने को तैयार नहीं थे। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम इलाके में कैंप कर रही है।


