महेंद्रगढ़ में एचटी लाइन प्रभावित किसानों का प्रदर्शन:डीसी बोले- दो-तीन दिन में कमेटी का गठन होगा; मांगें न मानने पर रोष

महेंद्रगढ़ में एचटी लाइन प्रभावित किसानों का प्रदर्शन:डीसी बोले- दो-तीन दिन में कमेटी का गठन होगा; मांगें न मानने पर रोष

महेंद्रगढ़ जिले में गुरुवार को एचटी (हाई टेंशन) लाइन से प्रभावित किसानों ने उपायुक्त (डीसी) कैप्टन मनोज कुमार से मुलाकात की। इस बैठक में पावर ग्रिड के अधिकारी भी मौजूद रहे। किसानों ने अपनी मांगों को उपायुक्त के सामने रखा, जिसके बाद डीसी ने दो-तीन दिन में मार्केट रेट कमेटी के गठन का आश्वासन दिया। बैठक के बाद किसानों ने लघु सचिवालय परिसर में विरोध प्रदर्शन भी किया। किसान कर रहे हैं मुआवजे की मांग यह बैठक भारतीय किसान कामगार अधिकार मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र लोहचब के नेतृत्व में हुई। किसानों का आरोप है कि उनकी जमीन से गुजर रही खेतड़ी-नरेला लाइन से संबंधित शिकायतों पर जिला प्रशासन द्वारा बार-बार अपील के बावजूद कोई उचित कार्रवाई नहीं की गई है। सत्येंद्र लोहचब ने बताया कि महेंद्रगढ़ जिले में पावर ग्रिड की कई लाइनें गुजर रही हैं, लेकिन किसानों को अब तक उचित मुआवजा नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि खेतड़ी से नरेला जा रही लाइन के किसानों को हरियाणा सरकार और भारत सरकार के आदेशों के अनुसार मुआवजा नहीं दिया गया है। पावर ग्रिड आदेशों की अनदेखी कर रहा है- सत्येंद्र लोहचब लोहचब के अनुसार, 20 से अधिक गांवों के किसानों के लिए मार्केट रेट कमेटी द्वारा मुआवजा तय होना है। जिला प्रशासन ने कमेटी बनाने की बात कही है, लेकिन पावर ग्रिड इसमें शामिल नहीं हो रहा है। पावर ग्रिड का कहना है कि उनकी लाइन बिछ चुकी है और करंट भी चालू हो गया है, जबकि 2 जून का आदेश है और लाइन 6 दिसंबर के बाद चालू हुई है। डीसी ने दिया समाधान का आश्वासन सत्येंद्र लोहचब ने बताया कि उन्होंने डीसी कैप्टन मनोज कुमार से इस विषय पर विस्तार से चर्चा की। डीसी ने किसानों की बातों को ध्यानपूर्वक सुना और उन्हें हो रहे नुकसान के बारे में जानकारी ली। उपायुक्त ने आश्वासन दिया कि इस मामले को दो-तीन दिन में सुलझा लिया जाएगा और किसानों को वास्तविक मार्केट रेट पर मुआवजा दिलाने के लिए मार्केट रेट कमेटी का गठन किया जाएगा। बैठक में बड़ी संख्या में किसान रहे मौजूद इस बैठक में जिला महेंद्रगढ़ से किसान प्रतिनिधि मनोज कुमार (गुढ़ा), समाजसेवी रामनिवास पाटोदा, श्रीचंद गुढ़ा, हवासिंह खेड़ा, रमेश गुढ़ा, विनोद चौधरी, ओमप्रकाश, रमेश, महेन्द्र, संदीप, बिजेंद्र, राजू, हिम्मत, भगवती देवी सहित बड़ी संख्या में किसान और मातृशक्ति मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *