मधुबनी में 656 KM ग्रामीण सड़कों का कार्य पूरा:जिला राज्य के अग्रणी जिलों में शामिल, अर्थव्यवस्था को मिल रही गति

मधुबनी में 656 KM ग्रामीण सड़कों का कार्य पूरा:जिला राज्य के अग्रणी जिलों में शामिल, अर्थव्यवस्था को मिल रही गति

मधुबनी जिला ग्रामीण सड़कों के मरम्मत और सुदृढ़ीकरण के कार्य में राज्य के अग्रणी जिलों में शामिल हो गया है। ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, जिले ने इस वर्ष 656 किलोमीटर ग्रामीण सड़कों का सुदृढ़ीकरण और मरम्मत कार्य पूरा कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। ग्रामीण कार्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, राज्यभर में कुल 18,021 ग्रामीण पथों के सुदृढ़ीकरण के लिए स्वीकृति दी गई थी, जिनकी कुल लंबाई लगभग 30,848 किलोमीटर है। इनमें से अब तक 10,073 किलोमीटर सड़कों का सुदृढ़ीकरण कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। इन ग्रामीण सड़कों के सुदृढ़ीकरण से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा बेहतर हुई है। इससे किसानों, छात्रों, व्यवसायियों और आम नागरिकों को काफी सहूलियत मिल रही है। गांवों को प्रखंड एवं जिला मुख्यालय से जोड़ने में भी इन सड़कों की महत्वपूर्ण भूमिका है, जिससे सामाजिक एवं आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिल रहा है। इस संबंध में जिलाधिकारी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत संरचना को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है। इसी दिशा में ग्रामीण सड़कों के निर्माण एवं मरम्मत कार्यों को प्राथमिकता के साथ क्रियान्वित किया जा रहा है। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिया है कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए शेष कार्यों को भी शीघ्र पूरा किया जाए। जिला प्रशासन ग्रामीण विकास और आधारभूत संरचना को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है, ताकि आम लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें और ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास सुनिश्चित हो सके। मधुबनी जिला ग्रामीण सड़कों के मरम्मत और सुदृढ़ीकरण के कार्य में राज्य के अग्रणी जिलों में शामिल हो गया है। ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, जिले ने इस वर्ष 656 किलोमीटर ग्रामीण सड़कों का सुदृढ़ीकरण और मरम्मत कार्य पूरा कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। ग्रामीण कार्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, राज्यभर में कुल 18,021 ग्रामीण पथों के सुदृढ़ीकरण के लिए स्वीकृति दी गई थी, जिनकी कुल लंबाई लगभग 30,848 किलोमीटर है। इनमें से अब तक 10,073 किलोमीटर सड़कों का सुदृढ़ीकरण कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। इन ग्रामीण सड़कों के सुदृढ़ीकरण से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा बेहतर हुई है। इससे किसानों, छात्रों, व्यवसायियों और आम नागरिकों को काफी सहूलियत मिल रही है। गांवों को प्रखंड एवं जिला मुख्यालय से जोड़ने में भी इन सड़कों की महत्वपूर्ण भूमिका है, जिससे सामाजिक एवं आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिल रहा है। इस संबंध में जिलाधिकारी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत संरचना को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है। इसी दिशा में ग्रामीण सड़कों के निर्माण एवं मरम्मत कार्यों को प्राथमिकता के साथ क्रियान्वित किया जा रहा है। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिया है कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए शेष कार्यों को भी शीघ्र पूरा किया जाए। जिला प्रशासन ग्रामीण विकास और आधारभूत संरचना को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है, ताकि आम लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें और ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास सुनिश्चित हो सके।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *