कोटपूतली-बहरोड़ में मौसम बदला, किसान चिंतित:44 हजार हेक्टेयर गेहूं, चना, जौ पर बारिश का खतरा, सरसों की कटाई जारी

कोटपूतली-बहरोड़ में मौसम बदला, किसान चिंतित:44 हजार हेक्टेयर गेहूं, चना, जौ पर बारिश का खतरा, सरसों की कटाई जारी

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया है। आसमान में बादल छाने से किसान चिंतित हैं, क्योंकि इस समय रबी की फसलें पककर तैयार हैं और कई जगहों पर कटाई भी शुरू हो चुकी है। संभावित बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान होने की आशंका है। जिले में 44,550 हेक्टेयर में गेहूं, 3,000 हेक्टेयर में जौ और 4,850 हेक्टेयर में चना बोया गया है, जो अब कटाई के लिए तैयार है। इसके अतिरिक्त, 97,500 हेक्टेयर में बोई गई सरसों में से लगभग 90 प्रतिशत की कटाई हो चुकी है और थ्रेशिंग का कार्य जारी है।
मान्यवाली निवासी किसान रोहित सिंह, रामनिवास, गिरधारी, किशन लाल, भोनावास के पुरुषोत्तम सैनी और परमानंद शर्मा जैसे स्थानीय किसानों ने बताया कि हल्की बारिश भी खेतों में खड़ी या कटाई के बाद रखी फसल को प्रभावित कर सकती है। ओलावृष्टि की स्थिति में नुकसान और भी गंभीर हो सकता है।
मौसम में आए इस बदलाव के कारण किसान आसमान की ओर देख रहे हैं और जल्द मौसम साफ होने की उम्मीद कर रहे हैं। कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी है कि वे अपनी पकी हुई फसल की जल्द से जल्द कटाई कर उसे सुरक्षित स्थान पर रखें, ताकि संभावित बारिश से होने वाले नुकसान को कम किया जा सके।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *