गैंगरेप नहीं कर पाए तो लड़की को कुएं में फेंका:मुझे छोड़ दो, बचाओ चिल्लाती रही; डूबने से 10वीं क्लास की लड़की की मौत

गैंगरेप नहीं कर पाए तो लड़की को कुएं में फेंका:मुझे छोड़ दो, बचाओ चिल्लाती रही; डूबने से 10वीं क्लास की लड़की की मौत

सारण में 10वीं क्लास की एक लड़की के साथ 4 लड़कों ने गैंगरेप की कोशिश की। लड़की के लगातार विरोध पर असफल होने और शिकायत पर पकड़े जाने के डर से सभी लड़कों मिलकर उसे गहरे कुएं में धकेल दिया, जिससे डूबने के कारण उसकी मौत हो गई। लड़की ने इस साल ही 10वीं की परीक्षा दी थी। घटना जिले के डेरनी थाना इलाके के एक गांव की बुधवार की है। इस घटना के बाद इलाके में भारी तनाव है। बचाओ-बचाओ चिल्लाती रही लड़की जानकारी के मुताबिक, चारों आरोपी लड़की के गांव के ही रहने वाले हैं। इन सभी को पता चला कि लड़की घर में अकेले है। चारों घर में घुसकर और उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश करने लगे। लड़की घर में भागकर खुद को बचाने के लिए कोशिश करने ली। इस दौरान वो बचाओ बचाओ, चिल्लाती रही, लेकिन सभी लड़के उसे अपने काबू में करने की कोशिश करते रहे। जब लड़कों ने देखा कि लड़की ज्यादा चिल्ला रही है। वो सभी डर गए कि अब ये हमारी शिकायत लोगों से कर देगी। इस डर से चारों ने उसे गोद में उठाया और कुएं में फेंक कर फरार हो गए। घटना के बाद आक्रोशित हुए लोग जैसे ही घटना की जानकारी मिली गांव के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। हंगामा करने लगे। घटना की जानकारी जैसे ही पुलिस को लगी वो मौके पर पहुंची। पुलिस ने गुस्साए लोगों को शांत कराया और एक महिला को हिरासत में लिया है। लड़की की लाश को शव को पोस्टमॉर्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा गया है। परिजनों के आवेदन और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। सारण में 10वीं क्लास की एक लड़की के साथ 4 लड़कों ने गैंगरेप की कोशिश की। लड़की के लगातार विरोध पर असफल होने और शिकायत पर पकड़े जाने के डर से सभी लड़कों मिलकर उसे गहरे कुएं में धकेल दिया, जिससे डूबने के कारण उसकी मौत हो गई। लड़की ने इस साल ही 10वीं की परीक्षा दी थी। घटना जिले के डेरनी थाना इलाके के एक गांव की बुधवार की है। इस घटना के बाद इलाके में भारी तनाव है। बचाओ-बचाओ चिल्लाती रही लड़की जानकारी के मुताबिक, चारों आरोपी लड़की के गांव के ही रहने वाले हैं। इन सभी को पता चला कि लड़की घर में अकेले है। चारों घर में घुसकर और उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश करने लगे। लड़की घर में भागकर खुद को बचाने के लिए कोशिश करने ली। इस दौरान वो बचाओ बचाओ, चिल्लाती रही, लेकिन सभी लड़के उसे अपने काबू में करने की कोशिश करते रहे। जब लड़कों ने देखा कि लड़की ज्यादा चिल्ला रही है। वो सभी डर गए कि अब ये हमारी शिकायत लोगों से कर देगी। इस डर से चारों ने उसे गोद में उठाया और कुएं में फेंक कर फरार हो गए। घटना के बाद आक्रोशित हुए लोग जैसे ही घटना की जानकारी मिली गांव के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। हंगामा करने लगे। घटना की जानकारी जैसे ही पुलिस को लगी वो मौके पर पहुंची। पुलिस ने गुस्साए लोगों को शांत कराया और एक महिला को हिरासत में लिया है। लड़की की लाश को शव को पोस्टमॉर्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा गया है। परिजनों के आवेदन और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *