पूर्णिया में सीएम नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा को लेकर 12 मार्च को शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। मुख्यमंत्री के दौरे और उनके काफिले की सुरक्षित आवाजाही को देखते हुए पुलिस ने कई प्रमुख सड़कों पर अस्थायी ट्रैफिक प्रतिबंध और वैकल्पिक रूट लागू किए हैं। ये व्यवस्था 12 मार्च की सुबह 5 बजे से शाम 4 बजे तक प्रभावी रहेगी। एसपी स्वीटी सहरावत ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान कसबा से पंचमुखी मंदिर, माया रामबाग और भूतनाथ मंदिर जाने वाली स्टेट हाईवे पर सभी तरह के वाहनों का परिचालन बंद रहेगा। इसके अलावा होप हॉस्पिटल से रामबाग जाने वाले मार्ग पर भी आम वाहनों की आवाजाही अस्थायी रूप से रोक दी गई है। बिहार टॉकीज मोड़ से रामबाग की ओर भी गाड़ी का प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा। जनता चौक से पासवान चौक होते हुए रामबाग जाने वाली सड़क पर भी ट्रैफिक नहीं चलेगा। थाना चौक की दिशा में सामान्य यातायात बंद रहेगा कप्तान पुल से फातिमा हॉस्पिटल होते हुए रामबाग जाने वाले रास्ते पर भी सभी तरह के गाड़ी के चलने पर रोक रहेगी। वहीं पंचमुखी मंदिर से फोर्ड कंपनी चौक होते हुए थाना चौक की दिशा में सामान्य यातायात बंद रहेगा। थाना चौक से गिरजा चौक और लाइन बाजार से आर.एन. साह चौक जाने वाले मार्ग पर भी सामान्य वाहनों की आवाजाही अस्थायी रूप से रोक दी जाएगी। ट्रैफिक प्रतिबंध के कारण शहर में कई वैकल्पिक रूट भी तय किए गए हैं ताकि आम लोगों को ज्यादा परेशानी न हो। थाना चौक से भट्टा बाजार, लाइन बाजार और आर.एन. साह चौक जाने वाले वाहन कला भवन रोड के रास्ते से आवाजाही कर सकेंगे। जनता चौक से आने वाले गाड़ी कोर्ट स्टेशन रोड होते हुए पूर्णिया कॉलेज चौक और फिर मधुबनी बाजार के रास्ते शहर के अन्य हिस्सों में जा सकेंगे। इसी तरह आर.एन. साह चौक और थाना चौक की ओर से आने-जाने वाले गाड़ियों को पॉलीटेक्निक चौक, रजनी चौक और लाइन बाजार मार्ग से होकर गुजरने की अनुमति दी गई है। भारी गाड़ी और बसों के संचालन के लिए भी अलग व्यवस्था की गई है। अररिया और कसबा की दिशा से आने वाली बसें जीरो माइल, बेलौरी और मरंगा मार्ग से होकर बस स्टैंड तक पहुंचेंगी। वहीं धमदाहा और बनमनखी की ओर से आने वाली बसों को नव निर्मित बाईपास यानी कोसी नर्सरी मार्ग से चलाया जाएगा और वापसी में भी उन्हें इसी रास्ते का उपयोग करना होगा। कटिहार मोड़ से लाइन बाजार की ओर जाने वाली सड़क पर सभी प्रकार के भारी गाड़ी के परिचालन पर रोक रहेगी। बस स्टैंड से आर.एन. साह चौक की ओर जाने वाले मार्ग पर भी भारी गाड़ी का प्रवेश बंद रहेगा। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों के लिए अलग-अलग स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है। धमदाहा, बनमनखी और मरंगा की दिशा से आने वाले लोगों के गाड़ी की पार्किंग कला भवन परिसर में की जाएगी, जबकि अतिरिक्त और बड़े वाहनों के लिए बीएनएस 3 आरटीसी बस स्टैंड परिसर को पार्किंग स्थल बनाया गया है। मधुबनी की दिशा से आने वाले नागरिकों के लिए रंगभूमि मैदान के पास स्थित जय प्रकाश सेवा संस्थान परिसर में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। जनता चौक और मधुबनी बाजार क्षेत्र से आने वाले लोगों के वाहनों के लिए जल संसाधन विभाग परिसर को पार्किंग के लिए तय किया गया है। गिरजा चौक के पास होगी गाड़ी की पार्किंग विशिष्ट और अति विशिष्ट अतिथियों के गाड़ी के लिए भी अलग व्यवस्था की गई है। अति विशिष्ट अतिथियों के गाड़ी इंदिरा गांधी स्टेडियम के पास निर्धारित परिसर में पार्क किए जाएंगे, जबकि विशिष्ट अतिथियों के गाड़ी की पार्किंग गिरजा चौक के पास स्थित मानस भारती स्कूल परिसर में होगी। इसके अलावा नेवालाल चौक, रजनी चौक और भट्टा बाजार की दिशा से आने वाले नागरिकों के गाड़ी के लिए जिला स्कूल परिसर को पार्किंग स्थल बनाया गया है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड और अन्य आपातकालीन सेवाओं को इन ट्रैफिक प्रतिबंधों से छूट रहेगी। जिन रास्तों से मुख्यमंत्री का काफिला गुजरेगा वहां नो-पार्किंग लागू रहेगा और जरूरत पड़ने पर ट्रैफिक पुलिस अतिरिक्त डायवर्जन भी लागू कर सकती है। प्रशासन ने शहर के लोगों और गाड़ी ड्राइवर से अपील की है कि वे 12 मार्च को जारी ट्रैफिक व्यवस्था का पालन करें और पुलिस के निर्देशों का सहयोग करें, ताकि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान शहर में यातायात व्यवस्था सुरक्षित और सुचारू बनी रहे। पूर्णिया में सीएम नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा को लेकर 12 मार्च को शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। मुख्यमंत्री के दौरे और उनके काफिले की सुरक्षित आवाजाही को देखते हुए पुलिस ने कई प्रमुख सड़कों पर अस्थायी ट्रैफिक प्रतिबंध और वैकल्पिक रूट लागू किए हैं। ये व्यवस्था 12 मार्च की सुबह 5 बजे से शाम 4 बजे तक प्रभावी रहेगी। एसपी स्वीटी सहरावत ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान कसबा से पंचमुखी मंदिर, माया रामबाग और भूतनाथ मंदिर जाने वाली स्टेट हाईवे पर सभी तरह के वाहनों का परिचालन बंद रहेगा। इसके अलावा होप हॉस्पिटल से रामबाग जाने वाले मार्ग पर भी आम वाहनों की आवाजाही अस्थायी रूप से रोक दी गई है। बिहार टॉकीज मोड़ से रामबाग की ओर भी गाड़ी का प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा। जनता चौक से पासवान चौक होते हुए रामबाग जाने वाली सड़क पर भी ट्रैफिक नहीं चलेगा। थाना चौक की दिशा में सामान्य यातायात बंद रहेगा कप्तान पुल से फातिमा हॉस्पिटल होते हुए रामबाग जाने वाले रास्ते पर भी सभी तरह के गाड़ी के चलने पर रोक रहेगी। वहीं पंचमुखी मंदिर से फोर्ड कंपनी चौक होते हुए थाना चौक की दिशा में सामान्य यातायात बंद रहेगा। थाना चौक से गिरजा चौक और लाइन बाजार से आर.एन. साह चौक जाने वाले मार्ग पर भी सामान्य वाहनों की आवाजाही अस्थायी रूप से रोक दी जाएगी। ट्रैफिक प्रतिबंध के कारण शहर में कई वैकल्पिक रूट भी तय किए गए हैं ताकि आम लोगों को ज्यादा परेशानी न हो। थाना चौक से भट्टा बाजार, लाइन बाजार और आर.एन. साह चौक जाने वाले वाहन कला भवन रोड के रास्ते से आवाजाही कर सकेंगे। जनता चौक से आने वाले गाड़ी कोर्ट स्टेशन रोड होते हुए पूर्णिया कॉलेज चौक और फिर मधुबनी बाजार के रास्ते शहर के अन्य हिस्सों में जा सकेंगे। इसी तरह आर.एन. साह चौक और थाना चौक की ओर से आने-जाने वाले गाड़ियों को पॉलीटेक्निक चौक, रजनी चौक और लाइन बाजार मार्ग से होकर गुजरने की अनुमति दी गई है। भारी गाड़ी और बसों के संचालन के लिए भी अलग व्यवस्था की गई है। अररिया और कसबा की दिशा से आने वाली बसें जीरो माइल, बेलौरी और मरंगा मार्ग से होकर बस स्टैंड तक पहुंचेंगी। वहीं धमदाहा और बनमनखी की ओर से आने वाली बसों को नव निर्मित बाईपास यानी कोसी नर्सरी मार्ग से चलाया जाएगा और वापसी में भी उन्हें इसी रास्ते का उपयोग करना होगा। कटिहार मोड़ से लाइन बाजार की ओर जाने वाली सड़क पर सभी प्रकार के भारी गाड़ी के परिचालन पर रोक रहेगी। बस स्टैंड से आर.एन. साह चौक की ओर जाने वाले मार्ग पर भी भारी गाड़ी का प्रवेश बंद रहेगा। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों के लिए अलग-अलग स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है। धमदाहा, बनमनखी और मरंगा की दिशा से आने वाले लोगों के गाड़ी की पार्किंग कला भवन परिसर में की जाएगी, जबकि अतिरिक्त और बड़े वाहनों के लिए बीएनएस 3 आरटीसी बस स्टैंड परिसर को पार्किंग स्थल बनाया गया है। मधुबनी की दिशा से आने वाले नागरिकों के लिए रंगभूमि मैदान के पास स्थित जय प्रकाश सेवा संस्थान परिसर में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। जनता चौक और मधुबनी बाजार क्षेत्र से आने वाले लोगों के वाहनों के लिए जल संसाधन विभाग परिसर को पार्किंग के लिए तय किया गया है। गिरजा चौक के पास होगी गाड़ी की पार्किंग विशिष्ट और अति विशिष्ट अतिथियों के गाड़ी के लिए भी अलग व्यवस्था की गई है। अति विशिष्ट अतिथियों के गाड़ी इंदिरा गांधी स्टेडियम के पास निर्धारित परिसर में पार्क किए जाएंगे, जबकि विशिष्ट अतिथियों के गाड़ी की पार्किंग गिरजा चौक के पास स्थित मानस भारती स्कूल परिसर में होगी। इसके अलावा नेवालाल चौक, रजनी चौक और भट्टा बाजार की दिशा से आने वाले नागरिकों के गाड़ी के लिए जिला स्कूल परिसर को पार्किंग स्थल बनाया गया है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड और अन्य आपातकालीन सेवाओं को इन ट्रैफिक प्रतिबंधों से छूट रहेगी। जिन रास्तों से मुख्यमंत्री का काफिला गुजरेगा वहां नो-पार्किंग लागू रहेगा और जरूरत पड़ने पर ट्रैफिक पुलिस अतिरिक्त डायवर्जन भी लागू कर सकती है। प्रशासन ने शहर के लोगों और गाड़ी ड्राइवर से अपील की है कि वे 12 मार्च को जारी ट्रैफिक व्यवस्था का पालन करें और पुलिस के निर्देशों का सहयोग करें, ताकि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान शहर में यातायात व्यवस्था सुरक्षित और सुचारू बनी रहे।


