शेखपुरा में उत्पाद थाना पुलिस ने बरबीघा नगर परिषद क्षेत्र के नारायणपुर मुहल्ले से एक शराब कारोबारी को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार कारोबारी की पहचान नारायणपुर मोहल्ला निवासी कृष्ण पासवान के पुत्र धीरज कुमार के रूप में हुई है। उत्पाद निरीक्षक निशा कुमारी और उत्पाद थाना शेखपुरा के एएसआई दिनेश कुमार के संयुक्त नेतृत्व में यह छापेमारी की गई। गुप्त सूचना के आधार पर सत्यापन के लिए टीम भेजी गई थी। धीरज कुमार को बरबीघा रेलवे स्टेशन के समीप उस समय पकड़ा गया जब वह शराब से भरे प्लास्टिक गैलन के साथ होम डिलीवरी के लिए घर से निकला था। शराब बनाने और बेचने के धंधे में लिप्त था
उत्पाद थाना अध्यक्ष सह उत्पाद निरीक्षक अमित आनंद ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गिरफ्तार कारोबारी अपने घर में शराब का निर्माण कर उसे बेचने के लिए बाहर ले जाता है। धीरज कुमार काफी समय से शराब बनाने और बेचने के धंधे में लिप्त था। पुलिस ने बरामद शराब को जब्त कर लिया है। कारोबारी धीरज कुमार के खिलाफ स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तारी के बाद उसे शेखपुरा जेल भेज दिया गया। शेखपुरा में उत्पाद थाना पुलिस ने बरबीघा नगर परिषद क्षेत्र के नारायणपुर मुहल्ले से एक शराब कारोबारी को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार कारोबारी की पहचान नारायणपुर मोहल्ला निवासी कृष्ण पासवान के पुत्र धीरज कुमार के रूप में हुई है। उत्पाद निरीक्षक निशा कुमारी और उत्पाद थाना शेखपुरा के एएसआई दिनेश कुमार के संयुक्त नेतृत्व में यह छापेमारी की गई। गुप्त सूचना के आधार पर सत्यापन के लिए टीम भेजी गई थी। धीरज कुमार को बरबीघा रेलवे स्टेशन के समीप उस समय पकड़ा गया जब वह शराब से भरे प्लास्टिक गैलन के साथ होम डिलीवरी के लिए घर से निकला था। शराब बनाने और बेचने के धंधे में लिप्त था
उत्पाद थाना अध्यक्ष सह उत्पाद निरीक्षक अमित आनंद ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गिरफ्तार कारोबारी अपने घर में शराब का निर्माण कर उसे बेचने के लिए बाहर ले जाता है। धीरज कुमार काफी समय से शराब बनाने और बेचने के धंधे में लिप्त था। पुलिस ने बरामद शराब को जब्त कर लिया है। कारोबारी धीरज कुमार के खिलाफ स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तारी के बाद उसे शेखपुरा जेल भेज दिया गया।


