दिव्या अग्रवाल को मिली रेप की धमकी, भाई के फैंस पर लगाया ये गंभीर आरोप

दिव्या अग्रवाल को मिली रेप की धमकी, भाई के फैंस पर लगाया ये गंभीर आरोप

Divya Agarwal gets Rape Threats from Prince Narula fans: रियलिटी शो ‘द 50’ में कंटेस्टेंट दिव्या अग्रवाल लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में दिव्या ने अपने पूर्व भाई और शो के कंटेस्टेट प्रिंस नरूला के फैंस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बता दें, दिव्या का कहना है कि प्रिंस के फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर रेप की धमकियां दे रहे हैं। दरअसल, ये विवाद ‘द 50’ के दौरान दिव्या और प्रिंस के बीच हुई बहस के बाद शुरू हुआ।

रेप की धमकियां और गलत व्यवहार का सपोर्ट करते हुए फैंस

इसके बाद दिव्या ने 10 मार्च को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में एक वीडियो शेयर कर लिखा कि उन्हें प्रिंस नरूला के सपोटर्स से न केवल नफरत बल्कि गंभीर धमकियां भी मिल रही हैं। उन्होंने बताया कि फैंस ने उन्हें धमकी दी है कि वे उन्हें ढूंढ निकालेंगे और उनके साथ गलत व्यवहार करेंगे। इसके साथ ही, दिव्या ने बिना नाम लिए प्रिंस पर शो के एपिसोड के बाद सोशल मीडिया पर नकारात्मकता फैलाने का भी आरोप लगाया। दिव्या ने प्रिंस को सेल्फ सेंटर्ड बताया और कहा कि वे अपने फैंस को उनके खिलाफ भड़काते हैं।

इसके बाद, प्रिंस नरूला ने भी इस आरोप का जवाब देते हुए एक वीडियो साझा किया, जिसमें दिखाया गया कि दिव्या उन्हें शो के दौरान दूसरों पर हावी नहीं होने की सलाह देती नजर आ रही हैं। ये वीडियो इस बात की पुष्टि करता है कि प्रिंस ने कभी भी प्रतियोगियों पर दबाव नहीं बनाया। इसके साथ ही उन्होंने रोडीज की फाइनलिस्ट सपना चौधरी का हवाला दिया, जिन्होंने भी कहा कि प्रिंस ने केवल सुझाव दिया था और दबाव नहीं बनाया।

नवी अरोरा ने दिव्या को किया ट्रोल

साथ ही, प्रिंस ने एक और वीडियो पोस्ट करते हुए कहा कि दिव्या बिना शो देखे ही दावा कर रही थीं और उन्होंने शो में साफ तौर पर खुद को प्रमुखता देने की बात एक्सेप्ट की लेकिन पूरी प्रक्रिया पर उनका नियंत्रण नहीं था। उन्होंने दिव्या को कहा, “आप शो को समझिए, ये सिर्फ रिश्तों का खेल नहीं था।”

इस विवाद में कई रियलिटी टीवी कलाकार और फैंस भी राय देने लगे हैं। रोडीज X4 की फाइनलिस्ट नवी अरोरा ने भी प्रिंस का सपोर्टस करते हुए दिव्या को ट्रोल किया। नवी ने बताया कि दिव्या लगातार खुद को सही साबित करने की कोशिश कर रही हैं और धीरे-धीरे उनका व्यवहार नकारात्मक होता जा रहा है। बता दें, ‘द 50’ के ये ड्रामा फिलहाल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *