लुधियाना में शादी से पहले युवती ने किया सुसाइड:फंदे से लटकी मिली, मंगेतर के प्रेम संबंध से आहत, पुलिस ने मामला दर्ज किया

लुधियाना में शादी से पहले युवती ने किया सुसाइड:फंदे से लटकी मिली, मंगेतर के प्रेम संबंध से आहत, पुलिस ने मामला दर्ज किया

लुधियाना में शादी से कुछ दिन पहले एक 19 वर्षीय युवती ने कथित तौर पर अपने मंगेतर से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। यह घटना थाना हैबोवाल क्षेत्र में हुई। परिजनों का आरोप है कि युवती ने मंगेतर के प्रेम संबंधों से आहत होकर यह कदम उठाया। मृतका अनन्या की बहन ने बताया कि उनकी बड़ी बहन की शादी मार्च के आखिरी दिनों में होने वाली थी। सोमवार रात को युवती ने अपने मंगेतर को किसी अन्य लड़की के साथ चैट करते हुए देख लिया। इस बात पर दोनों के बीच बहस हुई, जिसके बाद युवती को पता चला कि उसके मंगेतर के किसी और लड़की से प्रेम संबंध थे। इस घटना से आहत होकर युवती रोते हुए घर लौटी। रात में दिलासा देकर सुलाया था मृतका की बहन मुस्कान के अनुसार, उन्होंने रात 3 बजे तक अपनी बहन को दिलासा देकर सुलाया। अगली सुबह, परिवार के सभी सदस्य लगभग 9 बजे काम पर चले गए। घटना के समय मृतका के साथ उसकी 10 वर्षीय छोटी बहन घर पर थी। युवती ने अपनी छोटी बहन को पड़ोस में रहने वाली सहेली को बुलाने भेजा। जब दोनों वापस घर लौटे, तो युवती ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद वे दूसरे मकान की दीवार फांदकर घर में घुसे। कमरे में पहुंचने पर उन्होंने युवती को फंदे से लटका हुआ पाया। दोनों ने मिलकर उसे बचाने की कोशिश की और तुरंत डीएमसी अस्पताल ले गए। अस्पताल में तोड़ा दम परिजनों के अनुसार, अस्पताल पहुंचने तक युवती की सांसें चल रही थीं, लेकिन कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई। परिजनों ने इस मामले की जानकारी थाना हैबोवाल पुलिस को दी और शिकायत दर्ज कराई। मंगलवार को युवती के शव का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार कर दिया गया। थाना हैबोवाल के पुलिसकर्मी बलविंदर सिंह ने बताया कि परिवार के बयानों के आधार पर राजू नामक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *