राजस्थान दिनभर, 10 बड़ी खबरें:फैक्ट्रियां बंद, कर्मचारियों को घर भेजा; जंगल में जिंदा जला टूरिस्ट; बाइक में छिपे-सांप ने युवक को डसा

राजस्थान दिनभर, 10 बड़ी खबरें:फैक्ट्रियां बंद, कर्मचारियों को घर भेजा; जंगल में जिंदा जला टूरिस्ट; बाइक में छिपे-सांप ने युवक को डसा

नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर जयपुर से है। कॉमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई ठप होने से फैक्ट्रियां बंद हो गई हैं। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें 1.राजस्थान में फैक्ट्रियां बंद, कर्मचारियों को घर भेजा
तेल कंपनियों ने राजस्थान में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक लगा दी है। इससे जयपुर के गोविंदगढ़ में क्रॉकरी बनाने वाली बोरोसिल कंपनी में उत्पादन रुक गया है। कंपनी ने 3 हजार महिला मजदूरों को बुधवार से काम पर नहीं आने के लिए कहा है। पूरी खबर पढ़ें 2. उदयपुर में जंगल की आग में घिरे टूरिस्ट की मौत
उदयपुर के जंगल में लगी आग में फंसे टूरिस्ट की मौत हो गई। सोमवार रात लगी आग से बाहुबली हिल क्षेत्र का करीब 3 हेक्टेयर हिस्सा भी जलकर खाक हो गया है। पर्यटक रात को अकेले ही पहाड़ी पर घूमने गया था। पूरी खबर पढ़ें 3. बिजनेसमैन ‘पेटपूजा’ के जरिए चोरी कर रहे करोड़ों का टैक्स
अजमेर में आयकर विभाग की इन्वेस्टिगेशन विंग ने शहर के पॉपुलर रेस्टोरेंट पर छापा मारा तो वे चौंक गए। टैक्स के चोरी के लिए मैंगो मसाला रेस्टारेंट एक एप के जरिए अपनी असली इनकम छुपा रहा था। इस एप का इस्तेमाल अजमेर के कई होटल और रेस्टोरेंट करते हैं। पूरी खबर पढ़ें 4. 4 जिलों में हीटवेव का यलो अलर्ट
राजस्थान में गर्मी लगातार बढ़ रही है। वेदर एक्सपर्ट ने 11 मार्च को जैसलमेर, बाड़मेर समेत 4 जिलों में हीटवेव का यलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही राज्य में अगले एक सप्ताह में तापमान में 1 से 2 डिग्री तक की बढ़ोतरी की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें 5. गैस की कीमतें बढ़ाने पर विधानसभा में हंगामा
विधानसभा में ईरान और यूएस-इजराइल युद्ध के बाद गैस सिलेंडरों की कीमतों में बढ़ोतरी और कॉमर्शियल सिलेंडरों की राशनिंग के मुद्दे पर शून्यकाल के दौरान कांग्रेस ने हंगामा किया। सरकार के इस मुद्दे पर जवाब नहीं देने के बाद कांग्रेस विधायकों ने सदन से वॉकआउट किया। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें 6. राज्यपाल हरिभाऊ बागडे SMS के आईसीयू में भर्ती
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे को आज एसएमएस हॉस्पिटल के मेडिकल आईसीयू में भर्ती किया गया है। राज्यपाल आज अपनी रुटीन जांच करवाने दोपहर करीब 1 बजे एसएमएस हॉस्पिटल पहुंचे थे। अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद डॉक्टरों ने उनको भर्ती कर लिया। पूरी खबर पढ़ें 7. भीलवाड़ा में पंखे- फ्रिज से निकलने लगी आग की लपटें
भीलवाड़ा शहर की एक कॉलोनी में आज सुबह अचानक बिजली लाइन में आए हाई वोल्टेज के कारण 30 से ज्यादा घरों में बिजली उपकरण फूंक गए। पंखों, स्विच बोर्ड वायरिंग समेत कई जगह से आग की लपटें निकलने लगी, जिससे लोग दहशत में आ गए। पूरी खबर पढ़ें 8. बाइक की सीट के नीचे छिपे-सांप ने युवक को डसा
कोटा में चलती बाइक में छिपे एक जहरीले सांप ने युवक को काट लिया। युवक अपने दोस्त के साथ बाइक पर पीछे बैठकर जा रहा था। युवक को तुरंत मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है 9. एक युवती पर दो पतियों का दावा, अलग-अलग हाईकोर्ट पहुंचे
जम्मू-कश्मीर की एक युवती से दो युवकों की प्रेम कहानी सामने आई है। राजस्थान और जम्मू कश्मीर के दो युवकों ने युवती से शादी का दावा किया है। एक ने राजस्थान और दूसरे ने जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट में युवती से शादी का दावा करते हुए याचिकाएं दायर की हैं। पूरी खबर पढ़ें कल क्या है खास 10. राजकीय अंग्रेजी स्कूलों में एडमिशन प्रोसेस 11 मार्च से
राजकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में 2026-27 के लिए एडमिशन प्रोसेस 11 मार्च से शुरू होगी। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय बीकानेर ने सभी जिलों के शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *