पूर्णिया के बनमनखी में निर्माणाधीन पुल के गड्ढे में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। साइकिल से घर लौटते समय हादसा हुआ है। मृतक सुरेंद्र मेहता(56) सरसी के सरस्वती गांव वार्ड-2 के रहने वाले थे। घटना बरियाही-सरस्वती मार्ग की है। मृतक के भतीजे सियाराम मेहता ने बताया कि गांव के ही मुखिया टोला में आयोजित श्राद्ध भोज में शामिल होने गए थे। देर रात साइकिल से अपने घर लौट रहे थे। अंधेरे में उन्हें पुल का अंदाजा नहीं लगा। साइकिल समेत गड्ढे में गिर गए। पुल निर्माण में इस्तेमाल की जा रही लोहे की छड़ और अन्य सामग्री वहां खुली पड़ी थी। गिरने के दौरान लोहे की छड़ शरीर में धंस गई, जिससे गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे। इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जीएमसीएच रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। निर्माण एजेंसी की लापरवाही से हादसा परिजनों का आरोप है कि जहां पुल का निर्माण हो रहा है, वहां न तो कोई घेराबंदी की गई है और न ही कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया है। इसी लापरवाही की वजह से यह हादसा हुआ है। प्रशासन से निर्माण एजेंसी पर कार्रवाई करने और मुआवजा देने की मांग की है। इस संबंध में बनमनखी थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि हादसे की सूचना मिली है। परिजनों की ओर से कोई लिखित आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पूर्णिया के बनमनखी में निर्माणाधीन पुल के गड्ढे में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। साइकिल से घर लौटते समय हादसा हुआ है। मृतक सुरेंद्र मेहता(56) सरसी के सरस्वती गांव वार्ड-2 के रहने वाले थे। घटना बरियाही-सरस्वती मार्ग की है। मृतक के भतीजे सियाराम मेहता ने बताया कि गांव के ही मुखिया टोला में आयोजित श्राद्ध भोज में शामिल होने गए थे। देर रात साइकिल से अपने घर लौट रहे थे। अंधेरे में उन्हें पुल का अंदाजा नहीं लगा। साइकिल समेत गड्ढे में गिर गए। पुल निर्माण में इस्तेमाल की जा रही लोहे की छड़ और अन्य सामग्री वहां खुली पड़ी थी। गिरने के दौरान लोहे की छड़ शरीर में धंस गई, जिससे गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे। इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जीएमसीएच रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। निर्माण एजेंसी की लापरवाही से हादसा परिजनों का आरोप है कि जहां पुल का निर्माण हो रहा है, वहां न तो कोई घेराबंदी की गई है और न ही कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया है। इसी लापरवाही की वजह से यह हादसा हुआ है। प्रशासन से निर्माण एजेंसी पर कार्रवाई करने और मुआवजा देने की मांग की है। इस संबंध में बनमनखी थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि हादसे की सूचना मिली है। परिजनों की ओर से कोई लिखित आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


