खगड़िया सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी:कोर्ट परिसर में अफरातफरी, बम निरोधक दस्ता मौके पर

खगड़िया सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी:कोर्ट परिसर में अफरातफरी, बम निरोधक दस्ता मौके पर

खगड़िया व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सोमवार को कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। न्यायालय के अधिकृत ईमेल पर एक संदेश प्राप्त हुआ, जिसमें बम के साथ कुछ लोगों के परिसर में प्रवेश करने की बात कही गई थी। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस महकमा अलर्ट हो गया। एहतियातन न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। मुख्य प्रवेश द्वार पर अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं और परिसर में प्रवेश करने वाले हर व्यक्ति की सघन तलाशी ली जा रही है। पुलिस पूरे परिसर में रोक-टोक अभियान चलाकर बारीकी से जांच कर रही है। कुछ देर के लिए भय का माहौल बन गया धमकी की सूचना से कोर्ट परिसर में मौजूद अधिवक्ताओं और आम लोगों में कुछ देर के लिए भय का माहौल बन गया। कई जगहों पर कामकाज प्रभावित हुआ और एहतियातन कुछ लोगों को परिसर से बाहर भी निकाला गया। वरिष्ठ अधिवक्ता अजय सिंह ने बताया कि न्यायालय के अधिकृत ईमेल पर एक मेल आया था, जिसमें लिखा था कि कुछ लोग बम लेकर परिसर में प्रवेश कर चुके हैं। इसकी सूचना तत्काल पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई, जिसके बाद जांच शुरू हुई। बम निरोधक दस्ते को भी मौके पर बुलाया मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने बम निरोधक दस्ते को भी मौके पर बुलाया है। दस्ता पूरे परिसर की गहन जांच कर रहा है। सदर डीएसपी मुकुल रंजन ने कहा कि संदिग्ध वस्तु होने की सूचना के बाद प्रोटोकॉल के तहत पूरे परिसर में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से न घबराने की अपील करते हुए बताया कि पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। फिलहाल न्यायालय परिसर में भारी पुलिस बल तैनात है और पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। मामले की जांच जारी है। खगड़िया व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सोमवार को कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। न्यायालय के अधिकृत ईमेल पर एक संदेश प्राप्त हुआ, जिसमें बम के साथ कुछ लोगों के परिसर में प्रवेश करने की बात कही गई थी। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस महकमा अलर्ट हो गया। एहतियातन न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। मुख्य प्रवेश द्वार पर अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं और परिसर में प्रवेश करने वाले हर व्यक्ति की सघन तलाशी ली जा रही है। पुलिस पूरे परिसर में रोक-टोक अभियान चलाकर बारीकी से जांच कर रही है। कुछ देर के लिए भय का माहौल बन गया धमकी की सूचना से कोर्ट परिसर में मौजूद अधिवक्ताओं और आम लोगों में कुछ देर के लिए भय का माहौल बन गया। कई जगहों पर कामकाज प्रभावित हुआ और एहतियातन कुछ लोगों को परिसर से बाहर भी निकाला गया। वरिष्ठ अधिवक्ता अजय सिंह ने बताया कि न्यायालय के अधिकृत ईमेल पर एक मेल आया था, जिसमें लिखा था कि कुछ लोग बम लेकर परिसर में प्रवेश कर चुके हैं। इसकी सूचना तत्काल पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई, जिसके बाद जांच शुरू हुई। बम निरोधक दस्ते को भी मौके पर बुलाया मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने बम निरोधक दस्ते को भी मौके पर बुलाया है। दस्ता पूरे परिसर की गहन जांच कर रहा है। सदर डीएसपी मुकुल रंजन ने कहा कि संदिग्ध वस्तु होने की सूचना के बाद प्रोटोकॉल के तहत पूरे परिसर में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से न घबराने की अपील करते हुए बताया कि पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। फिलहाल न्यायालय परिसर में भारी पुलिस बल तैनात है और पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। मामले की जांच जारी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *