बुलंदशहर में मकानों की गणना 22 मई से होगी शुरू:2027 के लिए कलेक्ट्रेट में प्रशिक्षण शुरू, गोपनीयता बनाए रखने के दिए निर्देश

बुलंदशहर में मकानों की गणना 22 मई से होगी शुरू:2027 के लिए कलेक्ट्रेट में प्रशिक्षण शुरू, गोपनीयता बनाए रखने के दिए निर्देश

बुलंदशहर में जनगणना 2027 की तैयारियों के तहत सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। इसमें जिले के सभी जिला स्तरीय अधिकारी, ग्रामीण और नगर चार्ज अधिकारी शामिल हुए। प्रशिक्षण के पहले दिन मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) निशा ग्रेवाल ने अधिकारियों को जनगणना की प्रक्रियाओं और इसके महत्व की जानकारी दी। जिला जनगणना अधिकारी एवं एडीएम अभिषेक कुमार ने कार्यों के व्यापक प्रचार-प्रसार और गोपनीयता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने पर जोर दिया। अधिकारियों को बताया गया कि जनगणना का कार्य दो चरणों में पूरा किया जाएगा। पहले चरण में ‘मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना’ 22 मई 2026 से 20 जून 2026 तक होगी। इससे पहले, 7 मई से 21 मई 2026 तक नागरिक स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से अपने परिवार की जानकारी स्वयं दर्ज कर सकेंगे। जनगणना का दूसरा चरण 9 फरवरी 2027 से 28 फरवरी 2027 तक संचालित किया जाएगा। जनगणना कार्य निदेशालय की प्रतिनिधि स्वाति गोयल ने सीएमएमएस पोर्टल, एचएलवी गठन और अन्य प्रक्रियाओं पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया। राज्य स्तर पर प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर डॉ. ललित यादव, उमेश कुमार और सुरेंद्र सिंह ने भी विभिन्न सत्रों में अधिकारियों को जनगणना कार्य की तकनीकी जानकारी प्रदान की। ये प्रशिक्षण में सभी उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, खंड शिक्षा अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, डीपीआरओ और नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी उपस्थित रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *