नटराजपुरम में अतिक्रमण लगाए लाल निशान, मचा हड़कंप:नगर निगम ने 2 दिन में अतिक्रमण अवैध निर्माण और अतिक्रमण हटाने की दी चेतावनी

नटराजपुरम में अतिक्रमण लगाए लाल निशान, मचा हड़कंप:नगर निगम ने 2 दिन में अतिक्रमण अवैध निर्माण और अतिक्रमण हटाने की दी चेतावनी

आगरा में अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम का अभियान लगातार जारी है। सोमवार को कमला नगर क्षेत्र के नटराजपुरम में सड़क किनारे किए गए अवैध पक्के निर्माण को चिह्नित किया गया। इन पर लाल निशान लगाए गए हैं। अवैध निर्माण और अतिक्रमण को हटाने के लिए नगर निगम ने अतिक्रमणकारियों को 2 दिन का अल्टीमेटम दिया है। नोटिस भी जारी किए गए
नटराजपुरम क्षेत्र में कई मकानों के आगे पक्के निर्माण कर लिए गए हैं, जिससे सड़क किनारे बनने वाली पटरी के निर्माण में बाधा उत्पन्न हो रही है। नगर निगम द्वारा पूर्व में ही इन अवैध निर्माणों को चिह्नित करते हुए लाल निशान लगाए जा चुके हैं और संबंधित लोगों को नोटिस भी जारी किए गए थे। बुलडोजर चलाने की चेतावनी
सोमवार को नगर निगम की टास्क फोर्स ने अवर अभियंता मुकेश कुमार के नेतृत्व में मौके पर पहुंचकर स्थिति का मुआयना किया। इस दौरान प्रवर्तन दल ने अतिक्रमण करने वालों को कड़ी चेतावनी देते हुए 2 दिन के भीतर स्वयं अवैध निर्माण नहीं हटाए को कहा है। यदि ऐसा नहीं किया तो नगर निगम की टीम बुलडोजर चलाकर कार्रवाई करेगी।
निगम की सख्त चेतावनी के बाद क्षेत्र में अतिक्रमणकारियों के बीच हड़कंप की स्थिति बन गई है। कई लोगों ने खुद ही अपने निर्माण हटाने के लिए नगर निगम से 2 दिन की मोहलत मांगी है। नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि शहर में विकास कार्यों में बाधा बनने वाले किसी भी प्रकार के अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि तय समय सीमा के भीतर अवैध निर्माण नहीं हटाए गए तो निगम द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *