आजमनगर जीविका कार्यालय में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जीविका से जुड़ी महिलाओं ने विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया, जिसमें रंगोली प्रतियोगिता प्रमुख थी। कार्यक्रम की शुरुआत रंगोली प्रतियोगिता से हुई। जीविका समूह की सदस्यों ने आकर्षक और संदेशात्मक रंगोलियां बनाईं। इन रंग-बिरंगी रंगोलियों के माध्यम से महिलाओं ने समाज में अपनी भूमिका, शिक्षा, आत्मनिर्भरता और समान अधिकारों के महत्व को दर्शाया। इस अवसर पर पूजा कुमारी, सुमन सिन्हा (सीएफ), नमिता देवी (अध्यक्ष), प्रतिमा देवी (सचिव) सहित दर्जनों महिलाएं उपस्थित थीं। सभी ने एक-दूसरे को महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं और समाज में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान गीत, नृत्य और प्रेरणादायक विचारों के माध्यम से सांस्कृतिक गतिविधियां भी आयोजित की गईं। जीविका कार्यालय के पदाधिकारियों ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और आत्मनिर्भर बनकर समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने महिलाओं को शिक्षा, स्वावलंबन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। बड़ी संख्या में जीविका दीदियों ने कार्यक्रम में भाग लिया और महिला सशक्तिकरण का संकल्प लिया, साथ ही समाज में महिलाओं के सम्मान व अधिकार को मजबूत करने की बात कही। आजमनगर जीविका कार्यालय में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जीविका से जुड़ी महिलाओं ने विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया, जिसमें रंगोली प्रतियोगिता प्रमुख थी। कार्यक्रम की शुरुआत रंगोली प्रतियोगिता से हुई। जीविका समूह की सदस्यों ने आकर्षक और संदेशात्मक रंगोलियां बनाईं। इन रंग-बिरंगी रंगोलियों के माध्यम से महिलाओं ने समाज में अपनी भूमिका, शिक्षा, आत्मनिर्भरता और समान अधिकारों के महत्व को दर्शाया। इस अवसर पर पूजा कुमारी, सुमन सिन्हा (सीएफ), नमिता देवी (अध्यक्ष), प्रतिमा देवी (सचिव) सहित दर्जनों महिलाएं उपस्थित थीं। सभी ने एक-दूसरे को महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं और समाज में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान गीत, नृत्य और प्रेरणादायक विचारों के माध्यम से सांस्कृतिक गतिविधियां भी आयोजित की गईं। जीविका कार्यालय के पदाधिकारियों ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और आत्मनिर्भर बनकर समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने महिलाओं को शिक्षा, स्वावलंबन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। बड़ी संख्या में जीविका दीदियों ने कार्यक्रम में भाग लिया और महिला सशक्तिकरण का संकल्प लिया, साथ ही समाज में महिलाओं के सम्मान व अधिकार को मजबूत करने की बात कही।


