ट्रेन की चपेट में आने से शख्स की मौत:राजगीर रेलवे स्टेशन के पास हादसा, गेहूं पटवन के लिए खेत पर गए थे

ट्रेन की चपेट में आने से शख्स की मौत:राजगीर रेलवे स्टेशन के पास हादसा, गेहूं पटवन के लिए खेत पर गए थे

बख्तियारपुर-राजगीर रेलखंड पर राजगीर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मामले की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। कागजी कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान पंचवटी नगर मोहल्ला निवासी अखिलेश यादव(46) के तौर पर हुई है। मृतक के भांजे ने बताया कि शनिवार रात करीब 10:00 बजे मामा अपने घर से पास ही खेत में सिंचाई (पटवन) करने के लिए गए थे। खेत रेलवे लाइन के पास ही है। आशंका है कि रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान किसी तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे की जानकारी परिजनों को रविवार सुबह रेलवे पुलिस (GRP) से मिली। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, जहां अखिलेश का शव क्षत-विक्षत स्थिति में पड़ा मिला।
यूडी केस दर्ज इस संबंध में राजगीर रेलवे स्टेशन के जीआरपी प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि घटना शनिवार देर रात की है। शव का पोस्टमार्टम बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल में कराया गया है। पुलिस ने इस संबंध में यूडी केस दर्ज कर लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है। बख्तियारपुर-राजगीर रेलखंड पर राजगीर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मामले की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। कागजी कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान पंचवटी नगर मोहल्ला निवासी अखिलेश यादव(46) के तौर पर हुई है। मृतक के भांजे ने बताया कि शनिवार रात करीब 10:00 बजे मामा अपने घर से पास ही खेत में सिंचाई (पटवन) करने के लिए गए थे। खेत रेलवे लाइन के पास ही है। आशंका है कि रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान किसी तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे की जानकारी परिजनों को रविवार सुबह रेलवे पुलिस (GRP) से मिली। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, जहां अखिलेश का शव क्षत-विक्षत स्थिति में पड़ा मिला।
यूडी केस दर्ज इस संबंध में राजगीर रेलवे स्टेशन के जीआरपी प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि घटना शनिवार देर रात की है। शव का पोस्टमार्टम बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल में कराया गया है। पुलिस ने इस संबंध में यूडी केस दर्ज कर लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *