जमुई में दबंगों पर घर में घुसकर मारपीट:बेघर करने का आरोप, पीड़ित परिवार ने SP से लगाई न्याय की गुहार

जमुई में दबंगों पर घर में घुसकर मारपीट:बेघर करने का आरोप, पीड़ित परिवार ने SP से लगाई न्याय की गुहार

जमुई के हांसडीह मोहल्ले में एक परिवार ने कुछ लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने और बेघर करने का आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार ने शनिवार को एसपी विश्वजीत दयाल से मिलकर न्याय की गुहार लगाई और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। पीड़ित डोमन गोस्वामी ने एसपी को दिए लिखित आवेदन में बताया कि 4 मार्च को पंकज यादव, नुनु यादव, लाल यादव और शिवु यादव सहित कुछ अन्य लोगों ने उनके घर में घुसकर मारपीट की। आरोप है कि इन लोगों ने जमीन हड़पने की नीयत से पूरे परिवार को जबरन घर से निकाल दिया। परिवार को रहने नहीं दिया घर में डोमन गोस्वामी के अनुसार, घटना के बाद से आरोपियों ने परिवार को घर में रहने नहीं दिया है, जिसके कारण पूरा परिवार बेघर होकर इधर-उधर रहने को मजबूर है। परिवार ने बताया कि इस संबंध में टाउन थाना में भी लिखित शिकायत दी गई थी। शिकायत के बाद नहीं हुई कार्रवाई पीड़ित परिवार का आरोप है कि टाउन थाना में शिकायत के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। पुलिस कार्रवाई न होने के कारण परिवार में असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। सुनीता देवी और उनके पति डोमन गोस्वामी ने एसपी से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। जमुई के हांसडीह मोहल्ले में एक परिवार ने कुछ लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने और बेघर करने का आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार ने शनिवार को एसपी विश्वजीत दयाल से मिलकर न्याय की गुहार लगाई और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। पीड़ित डोमन गोस्वामी ने एसपी को दिए लिखित आवेदन में बताया कि 4 मार्च को पंकज यादव, नुनु यादव, लाल यादव और शिवु यादव सहित कुछ अन्य लोगों ने उनके घर में घुसकर मारपीट की। आरोप है कि इन लोगों ने जमीन हड़पने की नीयत से पूरे परिवार को जबरन घर से निकाल दिया। परिवार को रहने नहीं दिया घर में डोमन गोस्वामी के अनुसार, घटना के बाद से आरोपियों ने परिवार को घर में रहने नहीं दिया है, जिसके कारण पूरा परिवार बेघर होकर इधर-उधर रहने को मजबूर है। परिवार ने बताया कि इस संबंध में टाउन थाना में भी लिखित शिकायत दी गई थी। शिकायत के बाद नहीं हुई कार्रवाई पीड़ित परिवार का आरोप है कि टाउन थाना में शिकायत के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। पुलिस कार्रवाई न होने के कारण परिवार में असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। सुनीता देवी और उनके पति डोमन गोस्वामी ने एसपी से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *