दरभंगा में ऑटो-बाइक की टक्कर में छात्र-मजदूर की मौत:12 मजदूर एक ऑटो पर सवार थे, एक बाइक पर थे 3 लोग; 6 जख्मी

दरभंगा में ऑटो-बाइक की टक्कर में छात्र-मजदूर की मौत:12 मजदूर एक ऑटो पर सवार थे, एक बाइक पर थे 3 लोग; 6 जख्मी

दरभंगा के बड़गांव थाना क्षेत्र में आज सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा अखतवाड़ा चौक के पास कमला बलान पश्चिमी तटबंध स्थित बगरी टोल डायवर्सन के पास हुआ। खगरिया के अलौली थाना क्षेत्र के बोहरबा गांव से 12 मजदूर एक ऑटो पर सवार होकर मधुबनी के फुलपरास तटबंध पर बोरा लगाने के काम के लिए जा रहे थे। इसी दौरान अखतवाड़ा चौक के पास ऑटो और बाइक के बीच टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो और बाइक दोनों क्षतिग्रस्त हो गए और कई लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे में बोहरबा गांव निवासी प्रभु मुखिया के 36 साल के बेटे बिंदुल मुखिया को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं सहरसा के महेसी थाना क्षेत्र के पासवार गांव निवासी राय बहादुर पासवान के 15 साल के बेटे गुलशन कुमार की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। गुलशन कुमार अपनी नानी के घर अखतवाड़ा गांव आया हुआ था और नाना-नानी से मिलकर बाइक से अपने घर लौट रहा था। बाइक पर तीन लोग सवार थे। इसी दौरान ऑटो से टक्कर हो गई, जिससे यह भीषण हादसा हो गया। घायलों का अस्पताल में हो रहा इलाज हादसे में रामजतन पोद्दार के 20 साल के बेटे ओमप्रकाश पोद्दार (निवासी बोहरबा, थाना अलौली, जिला खगड़िया) घायल हो गए। तिलकेश्वर निवासी शंभू साहू के साल के बेटे बिरजू साहू भी जख्मी हो गए। इसके अलावा अखतवाड़ा गांव निवासी श्याम पासवान की 16 साल की बेटी सोचती कुमारी को गंभीर हालत में बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच दरभंगा रेफर किया गया है। अन्य घायलों का इलाज स्थानीय निजी अस्पताल में चल रहा है। गौड़ामानसिंह पंचायत के मुखिया देवकांत सहनी ने ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को तुरंत सुपौल बाजार स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। हादसे की खबर मिलते ही मृतक गुलशन कुमार और बिंदुल मुखिया के घर में कोहराम मच गया। गुलशन की मां अनिता देवी और बहन निशा कुमारी का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि गुलशन तीन बहनों और दो भाइयों में सबसे छोटा था, जिससे पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बड़गांव थानाध्यक्ष विनिता कुमारी और दारोगा अखिलेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है। दोनों गाड़ी को जब्त कर थाने लाया जाएगा और पूरे मामले की जांच की जा रही है। दरभंगा के बड़गांव थाना क्षेत्र में आज सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा अखतवाड़ा चौक के पास कमला बलान पश्चिमी तटबंध स्थित बगरी टोल डायवर्सन के पास हुआ। खगरिया के अलौली थाना क्षेत्र के बोहरबा गांव से 12 मजदूर एक ऑटो पर सवार होकर मधुबनी के फुलपरास तटबंध पर बोरा लगाने के काम के लिए जा रहे थे। इसी दौरान अखतवाड़ा चौक के पास ऑटो और बाइक के बीच टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो और बाइक दोनों क्षतिग्रस्त हो गए और कई लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे में बोहरबा गांव निवासी प्रभु मुखिया के 36 साल के बेटे बिंदुल मुखिया को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं सहरसा के महेसी थाना क्षेत्र के पासवार गांव निवासी राय बहादुर पासवान के 15 साल के बेटे गुलशन कुमार की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। गुलशन कुमार अपनी नानी के घर अखतवाड़ा गांव आया हुआ था और नाना-नानी से मिलकर बाइक से अपने घर लौट रहा था। बाइक पर तीन लोग सवार थे। इसी दौरान ऑटो से टक्कर हो गई, जिससे यह भीषण हादसा हो गया। घायलों का अस्पताल में हो रहा इलाज हादसे में रामजतन पोद्दार के 20 साल के बेटे ओमप्रकाश पोद्दार (निवासी बोहरबा, थाना अलौली, जिला खगड़िया) घायल हो गए। तिलकेश्वर निवासी शंभू साहू के साल के बेटे बिरजू साहू भी जख्मी हो गए। इसके अलावा अखतवाड़ा गांव निवासी श्याम पासवान की 16 साल की बेटी सोचती कुमारी को गंभीर हालत में बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच दरभंगा रेफर किया गया है। अन्य घायलों का इलाज स्थानीय निजी अस्पताल में चल रहा है। गौड़ामानसिंह पंचायत के मुखिया देवकांत सहनी ने ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को तुरंत सुपौल बाजार स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। हादसे की खबर मिलते ही मृतक गुलशन कुमार और बिंदुल मुखिया के घर में कोहराम मच गया। गुलशन की मां अनिता देवी और बहन निशा कुमारी का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि गुलशन तीन बहनों और दो भाइयों में सबसे छोटा था, जिससे पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बड़गांव थानाध्यक्ष विनिता कुमारी और दारोगा अखिलेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है। दोनों गाड़ी को जब्त कर थाने लाया जाएगा और पूरे मामले की जांच की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *