सीवान में पुलिस गश्ती दल की गाड़ी पलटी:पिकअप की टक्कर से SI समेत 3 पुलिसकर्मी घायल, SP ने पुलिस ड्राइवर की बताई लापरवाही

सीवान में पुलिस गश्ती दल की गाड़ी पलटी:पिकअप की टक्कर से SI समेत 3 पुलिसकर्मी घायल, SP ने पुलिस ड्राइवर की बताई लापरवाही

सीवान के जीरादेई थाना क्षेत्र में शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात एक सड़क हादसा हो गया। इस घटना में पुलिस गश्ती दल की थार गाड़ी को एक तेज रफ्तार पिकअप ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे में एक सब इंस्पेक्टर समेत तीन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह घटना जीरादेई थाना क्षेत्र के खरगी रामपुर गांव के समीप स्थित तिराहे पर देर रात करीब 1:30 बजे हुई। बताया गया कि पुलिस गश्ती दल की थार गाड़ी तिराहे पर खड़ी थी और पुलिसकर्मी इलाके में निगरानी कर रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक पिकअप वाहन ने पुलिस की गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में SI हुए घायल

हादसे में पूर्वी चंपारण जिले के अमुआ निवासी सब इंस्पेक्टर विवेक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके साथ जीरादेई थाना के चालक सुरेश कुमार और गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के काला डुमरा गांव निवासी गृह रक्षक बल के जवान अशोक कुमार सिंह भी जख्मी हुए हैं। गाड़ी में मौजूद एक अन्य जवान नंदलाल को कोई गंभीर चोट नहीं आई और वे सुरक्षित बच गए।

घायल सब इंस्पेक्टर विवेक कुमार ने बताया कि वे नियमित गश्त के दौरान खरगी रामपुर तिराहे पर गाड़ी खड़ी कर निगरानी कर रहे थे। तभी पीछे से आए एक तेज रफ्तार वाहन ने अचानक टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी पलट गई और वे कुछ समय के लिए बेहोश हो गए। होश आने पर उन्होंने स्वयं और अन्य जवानों को किसी तरह गाड़ी से बाहर निकाला। पिकअप चालक वाहन सहित मौके से फरार घटना की सूचना मिलते ही जीरादेई थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा भी घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया यह दुर्घटना पुलिस गाड़ी के चालक की लापरवाही के कारण हुई प्रतीत होती है। उन्होंने कहा कि जिस स्थान पर यह घटना हुई है, वहां दिन के समय भी अधिक ट्रैफिक नहीं रहता, ऐसे में रात के समय इतनी तेज रफ्तार में वाहन कैसे आ सकता है। मामले की जांच के बाद दोषी चालक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। सीवान के जीरादेई थाना क्षेत्र में शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात एक सड़क हादसा हो गया। इस घटना में पुलिस गश्ती दल की थार गाड़ी को एक तेज रफ्तार पिकअप ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे में एक सब इंस्पेक्टर समेत तीन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह घटना जीरादेई थाना क्षेत्र के खरगी रामपुर गांव के समीप स्थित तिराहे पर देर रात करीब 1:30 बजे हुई। बताया गया कि पुलिस गश्ती दल की थार गाड़ी तिराहे पर खड़ी थी और पुलिसकर्मी इलाके में निगरानी कर रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक पिकअप वाहन ने पुलिस की गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में SI हुए घायल

हादसे में पूर्वी चंपारण जिले के अमुआ निवासी सब इंस्पेक्टर विवेक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके साथ जीरादेई थाना के चालक सुरेश कुमार और गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के काला डुमरा गांव निवासी गृह रक्षक बल के जवान अशोक कुमार सिंह भी जख्मी हुए हैं। गाड़ी में मौजूद एक अन्य जवान नंदलाल को कोई गंभीर चोट नहीं आई और वे सुरक्षित बच गए।

घायल सब इंस्पेक्टर विवेक कुमार ने बताया कि वे नियमित गश्त के दौरान खरगी रामपुर तिराहे पर गाड़ी खड़ी कर निगरानी कर रहे थे। तभी पीछे से आए एक तेज रफ्तार वाहन ने अचानक टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी पलट गई और वे कुछ समय के लिए बेहोश हो गए। होश आने पर उन्होंने स्वयं और अन्य जवानों को किसी तरह गाड़ी से बाहर निकाला। पिकअप चालक वाहन सहित मौके से फरार घटना की सूचना मिलते ही जीरादेई थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा भी घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया यह दुर्घटना पुलिस गाड़ी के चालक की लापरवाही के कारण हुई प्रतीत होती है। उन्होंने कहा कि जिस स्थान पर यह घटना हुई है, वहां दिन के समय भी अधिक ट्रैफिक नहीं रहता, ऐसे में रात के समय इतनी तेज रफ्तार में वाहन कैसे आ सकता है। मामले की जांच के बाद दोषी चालक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *