समस्तीपुर में संदिग्ध हालत में बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। गले पर खरोंच के निशान हैं। परिजनों ने गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका की पहचान केदार शाह की पत्नी मीरा देवी(60) के तौर पर हुई है। घटना हसनपुर थाना क्षेत्र के नयानगर बखरी गांव की है। आलू उखाड़ने के लिए खेत पर गया था मृतका के पुत्र वसंत साह ने बताया कि शुक्रवार को घर से करीब 1 किलोमीटर दूर खेत में मां और पिता के साथ आलू उखाड़ने के लिए गया था। शाम होने पर काम बंद करके घर के लिए निकले। मां पगडंडी के रास्ते गई, जबकि मैं और पिताजी मेन रोड से होते हुए गए। काफी देर बाद भी मां नहीं पहुंची। खोजबीन के दौरान घर से करीब 500 मीटर दूर रेलवे पुल के पास गेहूं के खेत में शव मिला। सूचना देने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। यहां तक की पाटीदार से भी विवाद नहीं है। हत्या किसने की है, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। परिवार का किसी से विवाद नहीं है वहीं, मृतका की गोतनी का कहना है कि मीरा देवी की हत्या हुई है। गले पर खरोंच के निशान हैं। जबकि उनका किसी से कोई विवाद नहीं था। फिर भी उनकी हत्या कर दी गई, ये समझ से बाहर है। आवेदन के आधार पर की जाएगी कार्रवाई हसनपुर थानाध्यक्ष अकमल खुर्शीद ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था। मामला संदिग्ध है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी परिवार के लोगों की ओर से कोई आवेदन नहीं मिला है। मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। पूरे मामले की जांच की जा रही है। समस्तीपुर में संदिग्ध हालत में बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। गले पर खरोंच के निशान हैं। परिजनों ने गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका की पहचान केदार शाह की पत्नी मीरा देवी(60) के तौर पर हुई है। घटना हसनपुर थाना क्षेत्र के नयानगर बखरी गांव की है। आलू उखाड़ने के लिए खेत पर गया था मृतका के पुत्र वसंत साह ने बताया कि शुक्रवार को घर से करीब 1 किलोमीटर दूर खेत में मां और पिता के साथ आलू उखाड़ने के लिए गया था। शाम होने पर काम बंद करके घर के लिए निकले। मां पगडंडी के रास्ते गई, जबकि मैं और पिताजी मेन रोड से होते हुए गए। काफी देर बाद भी मां नहीं पहुंची। खोजबीन के दौरान घर से करीब 500 मीटर दूर रेलवे पुल के पास गेहूं के खेत में शव मिला। सूचना देने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। यहां तक की पाटीदार से भी विवाद नहीं है। हत्या किसने की है, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। परिवार का किसी से विवाद नहीं है वहीं, मृतका की गोतनी का कहना है कि मीरा देवी की हत्या हुई है। गले पर खरोंच के निशान हैं। जबकि उनका किसी से कोई विवाद नहीं था। फिर भी उनकी हत्या कर दी गई, ये समझ से बाहर है। आवेदन के आधार पर की जाएगी कार्रवाई हसनपुर थानाध्यक्ष अकमल खुर्शीद ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था। मामला संदिग्ध है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी परिवार के लोगों की ओर से कोई आवेदन नहीं मिला है। मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। पूरे मामले की जांच की जा रही है।


