नीतीश कुमार का नया ठिकाना होगा 7 सर्कुलर रोड:पटना के इस आलीशान बंगले में बड़ा लॉन, मीटिंग हॉल के साथ मिलेगी अत्याधुनिक सुविधाएं

नीतीश कुमार का नया ठिकाना होगा 7 सर्कुलर रोड:पटना के इस आलीशान बंगले में बड़ा लॉन, मीटिंग हॉल के साथ मिलेगी अत्याधुनिक सुविधाएं

करीब दो दशकों तक बिहार की सत्ता का केंद्र रहे मुख्यमंत्री आवास 1 अणे मार्ग को छोड़कर अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नए पते पर शिफ्ट होने की तैयारी में हैं। राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद वे 7 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास में रहने जाएंगे। यह वही परिसर है जहां वे पहले भी केंद्रीय मंत्री और बाद के वर्षों में कुछ समय तक रह चुके हैं। 7 सर्कुलर रोड पटना के वीआईपी और सुरक्षित इलाकों में गिना जाता है। यहां पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेताओं के लिए उच्च स्तर की सुरक्षा और सुविधाओं वाले सरकारी आवास बनाए गए हैं। राजनीतिक जीवन के अलग-अलग चरणों में नीतीश कुमार 7 सर्कुलर रोड में पहले भी रह चुके हैं। इसलिए यह परिसर उनके लिए नया नहीं है। यहां के स्टाफ, व्यवस्था और माहौल से वे पहले से परिचित हैं। देखिए 7 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास की तस्वीर… वीवीआईपी सुरक्षा वाला परिसर 7 सर्कुलर रोड का पूरा इलाका हाई सेक्योरिटी जोन माना जाता है। चारों तरफ ऊंची दीवार और नियंत्रित प्रवेश द्वार बनाए गए हैं। हर जगह सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जा रही है। यह भवन बेहद सुरक्षित माना जाता है। पुलिस और विशेष सुरक्षा बल की तैनाती की गई है। इसके अलावा आगंतुकों के लिए अलग गेट और चेकिंग व्यवस्था की गई है। नीतीश कुमार जैसे वरिष्ठ नेता के रहने को देखते हुए यहां सुरक्षा और भी कड़ी रहने की संभावना है। बड़े परिसर में फैला बंगला, हरियाली की व्यवस्था 7 सर्कुलर रोड का बंगला फैला हुआ है। इसकी कई खासियतें है, जिसमें आलीशन मुख्य भवन और सामने वाले के साथ पीछे वाले हिस्से में फैला हुआ लॉन है। इस लॉन के बीच में एक तालाब जैसा बनाया गया है, जहां छठ पूजा के समय अर्घ्य दिया जाता है। इसके साथ ही बंगले के चारों तरफ पेड़ों और हरियाली से घिरा शांत वातावरण है। अलग गार्डन और वॉकिंग एरिया बना हुआ है। नीतीश कुमार को सादगी और हरियाली पसंद है। इसलिए यह परिसर उनके जीवनशैली के अनुरूप माना जाता है। मीटिंग और राजनीतिक गतिविधियों के लिए विशेष व्यवस्था इस आवास में नेताओं और अधिकारियों से मिलने-जुलने के लिए अलग व्यवस्था है।आगंतुकों के लिए वेटिंग एरिया बनाया गया है। नेताओं के साथ बैठक के लिए अलग मीटिंग हॉल बनाया गया है। प्रेस और राजनीतिक मुलाकातों के लिए अलग स्थान निर्धारित किया गया है। राज्यसभा सदस्य बनने के बाद भी यहां से राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियां संचालित हो सकती हैं। स्टाफ और सुरक्षा कर्मियों के लिए अलग क्वार्टर 7 सर्कुलर रोड परिसर में कर्मचारियों और सुरक्षा कर्मियों के लिए अलग आवासीय व्यवस्था की गई हैं। सुरक्षा कर्मियों के लिए बैरक, घरेलू स्टाफ के लिए कमरे, ड्राइवर और वाहन स्टाफ के लिए अलग क्षेत्र बनाया गया हैं। इससे मुख्य भवन की सुरक्षा और गोपनीयता बनी रहती है। आधुनिक सुविधाओं से लैस सरकारी आवास एक अणे मार्ग से हटने के बाद नीतीश कुमार 7 सरकार रोड में दिन गुजारेंगे। वीवीआईपी आवास होने के कारण यहां कई आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध है। 19 वर्षों से बिहार की सत्ता का केंद्र रहा है 1 अणे मार्ग एक अणे मार्ग लगभग 19 वर्षों से बिहार की सत्ता का केंद्र रहा है, जहां से नीतीश कुमार ने राज्य की राजनीति और प्रशासन को दिशा दी। अब राज्यसभा जाने के बाद उनका 7 सर्कुलर रोड में शिफ्ट होना एक तरह से बिहार की राजनीति में नई भूमिका की शुरुआत माना जा रहा है। करीब दो दशकों तक बिहार की सत्ता का केंद्र रहे मुख्यमंत्री आवास 1 अणे मार्ग को छोड़कर अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नए पते पर शिफ्ट होने की तैयारी में हैं। राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद वे 7 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास में रहने जाएंगे। यह वही परिसर है जहां वे पहले भी केंद्रीय मंत्री और बाद के वर्षों में कुछ समय तक रह चुके हैं। 7 सर्कुलर रोड पटना के वीआईपी और सुरक्षित इलाकों में गिना जाता है। यहां पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेताओं के लिए उच्च स्तर की सुरक्षा और सुविधाओं वाले सरकारी आवास बनाए गए हैं। राजनीतिक जीवन के अलग-अलग चरणों में नीतीश कुमार 7 सर्कुलर रोड में पहले भी रह चुके हैं। इसलिए यह परिसर उनके लिए नया नहीं है। यहां के स्टाफ, व्यवस्था और माहौल से वे पहले से परिचित हैं। देखिए 7 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास की तस्वीर… वीवीआईपी सुरक्षा वाला परिसर 7 सर्कुलर रोड का पूरा इलाका हाई सेक्योरिटी जोन माना जाता है। चारों तरफ ऊंची दीवार और नियंत्रित प्रवेश द्वार बनाए गए हैं। हर जगह सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जा रही है। यह भवन बेहद सुरक्षित माना जाता है। पुलिस और विशेष सुरक्षा बल की तैनाती की गई है। इसके अलावा आगंतुकों के लिए अलग गेट और चेकिंग व्यवस्था की गई है। नीतीश कुमार जैसे वरिष्ठ नेता के रहने को देखते हुए यहां सुरक्षा और भी कड़ी रहने की संभावना है। बड़े परिसर में फैला बंगला, हरियाली की व्यवस्था 7 सर्कुलर रोड का बंगला फैला हुआ है। इसकी कई खासियतें है, जिसमें आलीशन मुख्य भवन और सामने वाले के साथ पीछे वाले हिस्से में फैला हुआ लॉन है। इस लॉन के बीच में एक तालाब जैसा बनाया गया है, जहां छठ पूजा के समय अर्घ्य दिया जाता है। इसके साथ ही बंगले के चारों तरफ पेड़ों और हरियाली से घिरा शांत वातावरण है। अलग गार्डन और वॉकिंग एरिया बना हुआ है। नीतीश कुमार को सादगी और हरियाली पसंद है। इसलिए यह परिसर उनके जीवनशैली के अनुरूप माना जाता है। मीटिंग और राजनीतिक गतिविधियों के लिए विशेष व्यवस्था इस आवास में नेताओं और अधिकारियों से मिलने-जुलने के लिए अलग व्यवस्था है।आगंतुकों के लिए वेटिंग एरिया बनाया गया है। नेताओं के साथ बैठक के लिए अलग मीटिंग हॉल बनाया गया है। प्रेस और राजनीतिक मुलाकातों के लिए अलग स्थान निर्धारित किया गया है। राज्यसभा सदस्य बनने के बाद भी यहां से राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियां संचालित हो सकती हैं। स्टाफ और सुरक्षा कर्मियों के लिए अलग क्वार्टर 7 सर्कुलर रोड परिसर में कर्मचारियों और सुरक्षा कर्मियों के लिए अलग आवासीय व्यवस्था की गई हैं। सुरक्षा कर्मियों के लिए बैरक, घरेलू स्टाफ के लिए कमरे, ड्राइवर और वाहन स्टाफ के लिए अलग क्षेत्र बनाया गया हैं। इससे मुख्य भवन की सुरक्षा और गोपनीयता बनी रहती है। आधुनिक सुविधाओं से लैस सरकारी आवास एक अणे मार्ग से हटने के बाद नीतीश कुमार 7 सरकार रोड में दिन गुजारेंगे। वीवीआईपी आवास होने के कारण यहां कई आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध है। 19 वर्षों से बिहार की सत्ता का केंद्र रहा है 1 अणे मार्ग एक अणे मार्ग लगभग 19 वर्षों से बिहार की सत्ता का केंद्र रहा है, जहां से नीतीश कुमार ने राज्य की राजनीति और प्रशासन को दिशा दी। अब राज्यसभा जाने के बाद उनका 7 सर्कुलर रोड में शिफ्ट होना एक तरह से बिहार की राजनीति में नई भूमिका की शुरुआत माना जा रहा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *