T20 World Cup: Phalodi Satta Bazar की भविष्यवाणी, भारत बनाम न्यूज़ीलैंड में यह टीम बनेगी चैंपियन

T20 World Cup: Phalodi Satta Bazar की भविष्यवाणी, भारत बनाम न्यूज़ीलैंड में यह टीम बनेगी चैंपियन

टी20 वर्ल्‍ड कप (T20 World Cup) 2026 की विजेता कौनसी टीम बनेगी, इसका फैसला रविवार, 8 मार्च को हो जाएगा। फाइनल में भारत बनाम न्यूज़ीलैंड (IND vs NZ) का मुकाबला होगा और यह अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में खेला जाएगा। भारतीय टीम (Team India) फाइनल में जीत दर्ज करके तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम करना चाहेगी, जबकि न्यूज़ीलैंड की टीम (Team New Zealand) के लिए पहली बार चैंपियन बनने का मौका है। मैच से पहले राजस्थान के फलोदी सट्टा बाजार (Phalodi Satta Bazar) ने इस बात की भविष्यवाणी की है कि भारत और न्यूज़ीलैंड में कौनसी टीम चैंपियन बनेगी।

फलोदी सट्टा बाजार की भविष्यवाणी, कौनसी टीम बनेगी चैंपियन?

फलोदी सट्टा बाजार की भविष्यवाणी (Phalodi Satta Bazar Prediction) के अनुसार भारत बनाम न्यूज़ीलैंड के बीच होने वाले फाइनल मैच में भारतीय टीम जीत दर्ज करते हुए टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 की चैंपियन बनेगी। यह भविष्यवाणी दोनों टीमों की जीत के संभावित प्रतिशत और अन्य सट्टा बाजार भाव पर आधारित है। मैच से पहले भारतीय टीम की जीत का संभावित प्रतिशत 69% है और न्यूज़ीलैंड का 31%। ऑनलाइन सट्टा बाजार के भाव के अनुसार भारत को 2/5 के भाव से टी20 वर्ल्ड कप जीतने का मज़बूत दावेदार बताया जा रहा है। वहीँ न्यूज़ीलैंड का भाव 21/10 है जो भारत के मुकाबले कम है। हालांकि कभी-कभी ऐसी भविष्यवाणियाँ गलत भी साबित हो सकती हैं।

ind vs nz win prediction

न्यूज़ीलैंड के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग-11

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग-11 सेमीफाइनल की ही तरह रह सकती है। संजू सैमसन (विकेटकीपर-बल्‍लेबाज), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्‍तान), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, वरुण चकवर्ती, अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *