विश्वनाथ खेड़ा में किराना दुकान और मकान में लगी आग:लाखों का सामान खाक, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

विश्वनाथ खेड़ा में किराना दुकान और मकान में लगी आग:लाखों का सामान खाक, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

बड़वानी जिले के ठीकरी तहसील के ग्राम विश्वनाथ खेड़ा में शुक्रवार देर रात एक किराना दुकान और उसके ऊपर बने मकान में भीषण आग लग गई। इस घटना में लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया, हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई। आग की लपटें और धुआं दूर से ही दिखाई देने लगा, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। बाद में ठीकरी नगर परिषद के फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। शैलेंद्र राठौर की दो मंजिला किराना दुकान में अज्ञात कारणों से आग लगी थी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और दुकान के साथ-साथ ऊपरी मंजिल पर रखे किराना सामान व अन्य चीजें भी पूरी तरह जल गईं। दुकानदार शैलेंद्र राठौड़ ने बताया कि उन्होंने रात करीब 9:30 बजे दुकान बंद की थी। देर रात आग लगने की सूचना मिली। गांव के लोगों और फायर फाइटर की मदद से करीब डेढ़ से दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और मुआयना किया। आग से दुकान का पूरा सामान जलकर राख हो गया है, जिससे मोटे तौर पर लाखों रुपए का नुकसान होने का अनुमान है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *