विश्वनाथ धाम में महिला दिवस पर VIP होंगी नारी शक्ति:गेट संख्या- 4B से मिलेगा निशुल्क प्रवेश, कराए जाएंगे झांकी दर्शन

विश्वनाथ धाम में महिला दिवस पर VIP होंगी नारी शक्ति:गेट संख्या- 4B से मिलेगा निशुल्क प्रवेश, कराए जाएंगे झांकी दर्शन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को बाबा विश्वनाथ के धाम में महिलाओं को VIP दर्शन की सुविधा मिलेगी। 8 मार्च को मंदिर के कपाट खुलने से लेकर बंद होने तक महिलाओं को गेट नंबर 4B से निशुल्क प्रवेश मिलेगा। चाहे वो वाराणसी की हों या बाहर की। विश्वनाथ धाम के मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने सभी महिलाओं से अपील की है कि वो किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित वस्तु लेकर न आएं। जिससे उन्हें इस VIP दर्शन में असुविधा का सामना करना पड़े। महिलाओं का सम्मान, VIP दर्शन व्यवस्था मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्वभुषण मिश्रा ने बताया – महादेव की नगरी काशी में विश्व महिला दिवस पर बाबा विश्वनाथ के धाम में महिलाओं का सम्मान किया जाएगा। बाबा का दर्शन करने आयीं दुनिया के किसी भी कोने की महिला को रविवार 8 मार्च को VIP दर्शन कराए जाएंगे। यह दर्शन मंदिर के गेट नंबर 4B से कराया जाएगा। इसके लिए महिलाओं से किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। गोद में बच्चा होने पर प्राथमिकता मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने बताया – यदि किसी महिला के गोद में बच्चा होगा तो उसे इसमें भी प्राथमिकता दी जाएगी। ताकि वह भीड़ में ज्यादा देर न खड़ी हो और उसे कोई दिक्कत न हो। उन्होंने बताया – सभी महिलाओं को VIP की तरह मंदिर परिसर में ले जाकर सीधे झांकी दर्शन कराया जाएगा। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है। सभी सुरक्षा पॉइंट्स पर इस बात की सूचना भेजवा दी गयी है। काशीवासियों की व्यवस्था यथावत मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने बताया – इस दौरान सुबह चार बजे से पांच बजे तक और शाम के चार बजे से पांच बजे तक का समय काशीवासियों के लिए आरक्षित रहेगा साथ ही विशेष दर्शन की व्यवस्था भी यथावत रहेगी इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *