भोजपुर में फायरिंग करने वाले 3 की गिरफ्तारी:युवक को मारी थी गोली, एक साल से चल रहा जमीन का विवाद

भोजपुर में फायरिंग करने वाले 3 की गिरफ्तारी:युवक को मारी थी गोली, एक साल से चल रहा जमीन का विवाद

भोजपुर में बुधवार की रात जमीन विवाद में एक युवक को गोली मारी गई थी। जिसमें 3 के खिलाफ नामजद एफआईआर हुई है। पुलिस ने गौरा गांव निवासी रविरंजन ठाकुर, इसी गांव के निवासी हरेराम के बेटे विशाल ठाकुर और कृष्णा ठाकुर को गिरफ्तार किया है। जख्मी युवक बहोरनपुर थाना क्षेत्र के गौरा गांव वार्ड नंबर-4 निवासी अखिलेश ठाकुर (34) है। जख्मी युवक को गोली बाएं हाथ में में लगी थी। निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अखिलेश ठाकुर ने बताया गांव के निरंजन ठाकुर से 9 डिसमिल जमीन को लेकर करीब एक साल से विवाद चल रहा है और इसका केस जगदीशपुर कोर्ट में चल रहा है। उसी विवाद को लेकर निरंजन ठाकुर ने कई बार धमकी भी दी है। मामला बहोरनपुर थाना क्षेत्र के गौरा गांव का है। होली मिलन समारोह के बाद हमला अखिलेश ने कहा कि कई बार थाना में आवेदन भी दिया है। बुधवार की रात घर पर होली मिलन समारोह था। होली मिलन समारोह खत्म होने के बाद जब मैं अपने घर के दरवाजे पर बैठा हुआ था। तभी वह आया और गोली मार दी। बहोरनपुर थानाध्यक्ष ने बनाया कि दोनों पक्षों के बीच जमीन विवाद चल रहा है। जिसे लेकर फायरिंग की गई थी। जख्मी अखिलेश ठाकुर की ओर से गौरा गांव निवासी निरंजन ठाकुर सहित तीन नामजद और 3 अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। हालांकि घटनास्थल से कोई भी खोखा बरामद नहीं हुआ है। भोजपुर में बुधवार की रात जमीन विवाद में एक युवक को गोली मारी गई थी। जिसमें 3 के खिलाफ नामजद एफआईआर हुई है। पुलिस ने गौरा गांव निवासी रविरंजन ठाकुर, इसी गांव के निवासी हरेराम के बेटे विशाल ठाकुर और कृष्णा ठाकुर को गिरफ्तार किया है। जख्मी युवक बहोरनपुर थाना क्षेत्र के गौरा गांव वार्ड नंबर-4 निवासी अखिलेश ठाकुर (34) है। जख्मी युवक को गोली बाएं हाथ में में लगी थी। निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अखिलेश ठाकुर ने बताया गांव के निरंजन ठाकुर से 9 डिसमिल जमीन को लेकर करीब एक साल से विवाद चल रहा है और इसका केस जगदीशपुर कोर्ट में चल रहा है। उसी विवाद को लेकर निरंजन ठाकुर ने कई बार धमकी भी दी है। मामला बहोरनपुर थाना क्षेत्र के गौरा गांव का है। होली मिलन समारोह के बाद हमला अखिलेश ने कहा कि कई बार थाना में आवेदन भी दिया है। बुधवार की रात घर पर होली मिलन समारोह था। होली मिलन समारोह खत्म होने के बाद जब मैं अपने घर के दरवाजे पर बैठा हुआ था। तभी वह आया और गोली मार दी। बहोरनपुर थानाध्यक्ष ने बनाया कि दोनों पक्षों के बीच जमीन विवाद चल रहा है। जिसे लेकर फायरिंग की गई थी। जख्मी अखिलेश ठाकुर की ओर से गौरा गांव निवासी निरंजन ठाकुर सहित तीन नामजद और 3 अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। हालांकि घटनास्थल से कोई भी खोखा बरामद नहीं हुआ है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *