आगरा के फहतेपुर सीकरी क्षेत्र में एक युवती ने प्रेमी को डराने और फेमस होने के लिए सोशल मीडिया पर सुसाइड का फर्जी वीडियो बनाया। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। इसके बाद मेटा के AI सिस्टम ने इसे सुसाइड का कंटेंट मनाते हुए पुलिस को अलर्ट कर दिया। AI ने पुलिस को बताया कि एक युवती है, वो सुसाइड करने जा रही है। अलर्ट मिलते ही पुलिस युवती की लोकेशन पर पहुंच गई। घर पहुंचने के बाद पुलिस को युवती सही-सलातम मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने युवती की काउंसिलिंग की। उसे समझाया कि इस प्रकार का कोई कदम न उठाए। साथ ही इस तरह के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर न डाले। मामला फहतेपुर सीकरी क्षेत्र का है अब जानिए पूरा मामला… फहतेपुर सीकरी की रहने वाली युवती ने बताया- पोस्ट मेरी ही आईडी से हुई है। सुसाइड के लिए पोस्ट नहीं था, सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स नहीं बढ़ रहे थे। फेमस होने की वजह से वीडियो बनाई थी। मुझे किसी से कोई परेशानी नहीं है। मेने ये सब बस फेमस होने के लिए किया था। मुझे नहीं पता था कि इससे इतनी बड़ी समस्या हो जाएगी। अब ऐसी गलती नहीं होगी, नाही ऐसी कोई वीडियो बनाउंगी। युवती के पिता ने कहा-हमें नहीं पता की बेटी ने ऐसी कोई वीडियो बनाई है। हमें पता होता तो ऐसी हरकत नहीं करने देते। वीडियो बनाने से इतनी बड़ी समस्या हो जाएगी। अगर मालूम होता, एसे वीडियो बनाने नहीं देते। पढ़िए, वीडियो में क्या दिख रहा युवती के बनाए वीडियो में दिख रहा कि उसके हाथ में एक कीटनाशक दवा की एक ड्रिप है। युवती ड्रिप का ढक्कन खोलती है। इसके बाद धीरे-धीरे कर कर उसकी नाशक दवा की डिब्बी में भरा हुआ लिक्विड जहर दर्शाते हुए धीरे-धीरे दो तीन बार पीती है। इस वीडियो में वह कई बार जहर से मरने की एक्टिंग भी करती है। वीडियो में लड़की की आंखों में आंसू भरे हुए हैं। साथ ही लिखा है- अब करना ब्लॉक, पोस्ट बृहस्पति की बताई है, जिसे दिन में करीब 2 बजे करीब अपलोड किया गया था।वीडियो के बैकग्राउंड में गाना चल रहा है। “तू मैनू खो बैठेगा, तू कल्ला हो बैठेगा, तू मैनू खो बैठेगा…” आगरा पुलिस ने बताया- सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने और चर्चा चर्चों में आने के उद्देश्य से यह आत्महत्या करने का फेक वीडियो लगाया था। सुसाइड संबंधी वीडियो पोस्ट करने वाली एक युवती को पुलिस ने समय पर पहुंचकर बचाया। युवती ने कीटनाशक पीने का वीडियो पोस्ट किया था, जिसे देखकर पुलिस की सोशल मीडिया सेल हरकत में आई और तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित किया। पुलिस टीम ने युवती के घर पहुंचकर उसकी कुशलता सुनिश्चित की और काउंसलिंग करते हुए भविष्य में इस प्रकार की गलती न करने की चेतावनी दी। युवती की काउंसलिंग की गई, जिसके बाद युवती ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए भविष्य में इसकी दोबारा गलती न करने का आश्वासन दिया। युवती के परिजनों ने पुलिस की सजगता और कर्तव्यनिष्ठा के प्रति आभार व्यक्त किया। पुलिस ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ कानूनन दंडनीय हैं और समाज में सुरक्षा का भाव सुदृढ़ करने के लिए पुलिस हमेशा तत्पर है। पुलिस की अपील आगरा पुलिस समस्त नागरिकों, विशेषकर युवाओं से अपील करती है कि सोशल मीडिया पर लोकप्रियता पाने के लिए स्वयं के जीवन को संकट में डालने या भ्रामक सूचनाएं फैलाने जैसे कृत्य न करें। अगर आपको कोई समस्या है या आपको किसी प्रकार की सहायता की आवश्यकता है, तो कृपया पुलिस से संपर्क करें। आपकी सुरक्षा और स्वास्थ्य हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण है।


