मंडला में 9 लाख की 54 पेटी अवैध शराब जब्त:मंडला में दूध कंटेनरों में छिपाकर ले जा रहे थे, 3 आरोपी गिरफ्तार

मंडला में 9 लाख की 54 पेटी अवैध शराब जब्त:मंडला में दूध कंटेनरों में छिपाकर ले जा रहे थे, 3 आरोपी गिरफ्तार

मंडला के बीजाडांडी थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुरुवार को अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। दूध के कंटेनरों में छिपाकर ले जाई जा रही 54 पेटी अंग्रेजी शराब को जब्त किया गया। इस कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जब्त शराब की कुल कीमत लगभग 9.62 लाख रुपए आंकी गई है। वाहन तलाशी में मिली शराब थाना प्रभारी अनीता कुड़ापे ने बताया कि 5 मार्च की सुबह मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने नेशनल हाईवे-30 के खूंटापड़ाव स्थित घोंटा तिराहा के पास घेराबंदी की। इस दौरान मैजिक वाहन क्रमांक MP51ZC4766 को रोका गया और तलाशी ली गई। वाहन में दूध के कंटेनरों के बीच 54 पेटी (कुल 426 लीटर) अंग्रेजी शराब छिपाकर रखी मिली। तीन आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने वाहन चालक मनमोहन झारिया, निवासी सालीवाड़ा (डिठोरी), थाना नैनपुर को गिरफ्तार किया। जांच में यह भी सामने आया कि शराब तस्करी को सुरक्षित बनाने के लिए एक टोयोटा ईटियॉस कार क्रमांक WB06F9054 मैजिक वाहन के आगे चल रही थी। इस कार में सवार प्रिंस गुप्ता और संजय दोहरे उर्फ रेड, निवासी मंडला को भी पुलिस ने पकड़ लिया। तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 54 पेटी शराब (लगभग 2.77 लाख रुपए), दो चारपहिया वाहन (6.50 लाख रुपए), तीन मोबाइल फोन (35 हजार रुपए) और 15 दूध के कंटेनर जब्त किए। तीनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस के अनुसार, संजय दोहरे, प्रिंस गुप्ता और मनमोहन झारिया के खिलाफ पहले से भी आबकारी के कई मामले दर्ज हैं और ये तीनों आदतन अपराधी पाए गए हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *