कटिहार में परशुराम वंशजों का होली मिलन:मिर्चाईबारी में लोकगीत-जोगीरा की धूम, अबीर-गुलाल संग व्यंजनों का आनंद

कटिहार में परशुराम वंशजों का होली मिलन:मिर्चाईबारी में लोकगीत-जोगीरा की धूम, अबीर-गुलाल संग व्यंजनों का आनंद

कटिहार के मिर्चाईबारी में भगवान परशुराम वंशज कटिहार के तत्वावधान में एक होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में जिले भर से बड़ी संख्या में भगवान परशुराम वंशज के लोगों ने भाग लिया और इसे सफल बनाया। समारोह में मैथिली, भोजपुरी और अंगिका लोकगीतों के साथ-साथ जोगीरा की प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों का खूब मनोरंजन किया। इन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। अबीर गुलाल के साथ हंसी टिटौली का आनंद
उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल और अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएँ दीं। इस दौरान आपसी मतभेद भुलाकर सभी ने जमकर होली के गानों पर नृत्य किया और हंसी-ठिठोली का आनंद लिया। लजीज व्यंजन का उठाया लुफ्त
होली मिलन समारोह में पुआ, पूरी, सब्जी और दही बड़ा जैसे व्यंजनों का भी प्रबंध किया गया था, जिसका सभी उपस्थित लोगों ने भरपूर स्वाद लिया। इस समारोह को सफल बनाने में नवीन चंद्र झा, नरोत्तम जोशी, सत्य नारायण शर्मा, विकास चंद्र झा, ध्रुव चंद्र झा, दिनेश मोहन ठाकुर, राजेश रंजन मिश्रा उर्फ रिंकू मिश्रा, प्रवीण कुमार झा, अमर झा, महेंद्र झा, शंभू कुमार चौबे, जितेंद्र मिश्रा, मनोज झा सीमा झा, डॉ. आशुतोष झा, मनोज दुबे, प्रणव कुमार, चंदन कुमार, यद्दु झा, संजय चौधरी, रितेश झा, कुंदन झा, रवि झा, मारुति उर्फ कुणाल झा, अप्पू झा, शक्ति झा, परिमल झा, संतोष चौबे, गणेश पाठक, मुरलीधर मिश्रा और विनय झा सहित सैकड़ों लोगों की उपस्थिति महत्वपूर्ण रही। कटिहार के मिर्चाईबारी में भगवान परशुराम वंशज कटिहार के तत्वावधान में एक होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में जिले भर से बड़ी संख्या में भगवान परशुराम वंशज के लोगों ने भाग लिया और इसे सफल बनाया। समारोह में मैथिली, भोजपुरी और अंगिका लोकगीतों के साथ-साथ जोगीरा की प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों का खूब मनोरंजन किया। इन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। अबीर गुलाल के साथ हंसी टिटौली का आनंद
उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल और अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएँ दीं। इस दौरान आपसी मतभेद भुलाकर सभी ने जमकर होली के गानों पर नृत्य किया और हंसी-ठिठोली का आनंद लिया। लजीज व्यंजन का उठाया लुफ्त
होली मिलन समारोह में पुआ, पूरी, सब्जी और दही बड़ा जैसे व्यंजनों का भी प्रबंध किया गया था, जिसका सभी उपस्थित लोगों ने भरपूर स्वाद लिया। इस समारोह को सफल बनाने में नवीन चंद्र झा, नरोत्तम जोशी, सत्य नारायण शर्मा, विकास चंद्र झा, ध्रुव चंद्र झा, दिनेश मोहन ठाकुर, राजेश रंजन मिश्रा उर्फ रिंकू मिश्रा, प्रवीण कुमार झा, अमर झा, महेंद्र झा, शंभू कुमार चौबे, जितेंद्र मिश्रा, मनोज झा सीमा झा, डॉ. आशुतोष झा, मनोज दुबे, प्रणव कुमार, चंदन कुमार, यद्दु झा, संजय चौधरी, रितेश झा, कुंदन झा, रवि झा, मारुति उर्फ कुणाल झा, अप्पू झा, शक्ति झा, परिमल झा, संतोष चौबे, गणेश पाठक, मुरलीधर मिश्रा और विनय झा सहित सैकड़ों लोगों की उपस्थिति महत्वपूर्ण रही।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *