कोटकपूरा में कांग्रेस चेयरमैन, आप को वाइस चेयरमैन का पद:फरीदकोट में पंचायत समिति का चुनाव संपन्न, शिअद ने प्रक्रिया पर उठाए सवाल

कोटकपूरा में कांग्रेस चेयरमैन, आप को वाइस चेयरमैन का पद:फरीदकोट में पंचायत समिति का चुनाव संपन्न, शिअद ने प्रक्रिया पर उठाए सवाल

फरीदकोट जिले में कोटकपूरा के बीडीपीओ कार्यालय में पंचायत समिति कोटकपूरा के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के चुनाव के लिए बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में समिति से संबंधित नव-निर्वाचित सभी 19 सदस्यों के अलावा क्षेत्र के विधायक और पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह भी शामिल हुए। चुनाव प्रक्रिया के दौरान कांग्रेस पार्टी के समिति सदस्य कुलदीप सिंह वांदर जटाणा को चेयरमैन चुना गया, जबकि आम आदमी पार्टी की मनदीप कौर को वाइस चेयरमैन बनाया गया। इस दौरान शिरोमणि अकाली दल के आठ सदस्यों ने चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए बैठक का बहिष्कार कर दिया।
सभी सदस्यों को सम्मानित किया गया कांग्रेस का चेयरमैन चुने जाने के बाद पार्टी के हल्का इंचार्ज अजयपाल सिंह संधू ने चेयरमैन कुलदीप सिंह और सभी सदस्यों को सम्मानित किया गया। बता दें कि पंचायत समिति कोटकपूरा में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला था। समिति की 19 सीटों में से कांग्रेस व शिअद को 8-8 सीटें आई थी जबकि आम आदमी पार्टी को महज 3 सीटें पर सफलता प्राप्त हुई थी। प्राथमिकता के आधार पर करवाएंगे विकास इस मौके पर कांग्रेस नेता अजयपाल सिंह संधू और नवनियुक्त चेयरमैन कुलदीप सिंह ने सभी का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि अब पंचायत समिति के माध्यम से गांवों के विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करवाया जाएगा। पार्टीबाजी से ऊपर उठकर करेंगे सहयोग-स्पीकर संधवां इस मौके पर विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने भी नवनिर्वाचित चेयरमैन और वाइस चेयरमैन को बधाई दी और पार्टीबाजी से ऊपर उठकर क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए सहयोग का भरोसा दिलाया। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने किया समझौता-शिअद उधर शिअद नेता व पूर्व विधायक मनतार सिंह बराड़ ने पंचायत समिति की चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस व आप के बीच गुप्त समझौता होने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि बैठक में विधानसभा स्पीकर संधवां ने बतौर विधायक भाग लिया जबकि नियम के अनुसार पंचायत समिति में विधायक को वोट देने का अधिकार नहीं होता। शिअद से घबराई कांग्रेस-आप ने समझौता कर चेयरमैन व वाइस चेयरमैन के पद बांट लिए है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *