बांका जिले के बौंसी थाना क्षेत्र में दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मृतक की पहचान गुड़िया मोड़ निवासी नवनीत झा के रूप में हुई है। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और घर का माहौल गमगीन हो गया। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद घटनास्थल पर काफी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद बौंसी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
जानकारी के अनुसार नवनीत झा अपनी बाइक से किसी काम से बाहर गए थे और वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही एक दूसरी बाइक से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। नवनीत झा को सबसे अधिक चोट लगी। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल बौंसी रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद नवनीत झा को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरी बाइक पर सवार दो युवक भी गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। दोनों की हालत नाजुक होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए, जहां उनका रो-रो कर बुरा हाल था। इधर बौंसी थाना अध्यक्ष पंकज कुमार झा ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बांका जिले के बौंसी थाना क्षेत्र में दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मृतक की पहचान गुड़िया मोड़ निवासी नवनीत झा के रूप में हुई है। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और घर का माहौल गमगीन हो गया। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद घटनास्थल पर काफी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद बौंसी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
जानकारी के अनुसार नवनीत झा अपनी बाइक से किसी काम से बाहर गए थे और वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही एक दूसरी बाइक से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। नवनीत झा को सबसे अधिक चोट लगी। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल बौंसी रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद नवनीत झा को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरी बाइक पर सवार दो युवक भी गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। दोनों की हालत नाजुक होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए, जहां उनका रो-रो कर बुरा हाल था। इधर बौंसी थाना अध्यक्ष पंकज कुमार झा ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


