Shreya Ghoshal on singers lip Syncing: कॉन्सर्ट के दौरान लिप-सिंकिंग को लेकर श्रेया घोषाल ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि लाइव म्यूजिक की इज्जत करना बहुत जरूरी है और असली संगीत का वो मजा तभी आता है जब कलाकार अपनी आवाज और इमोशन्स सीधे दर्शकों तक पहुंचाते हैं।
स्टार्स के लिए खराब परफॉर्मेंस शर्मनाक होता है
श्रेया घोषाल ने राज शमनी के साथ एक पॉडकास्ट में कहा, “ये बस एक आलसी काम है। मेहनत नहीं करनी पड़ती है, मेरी नजर में ये सही तरीका नहीं है।” उन्होंने ये भी कहा कि स्टार को अपनी मर्जी से परफॉर्म करना चाहिए और फिक्स स्टैंडर्ड बनाने की जरूरत नहीं है। साथ ही, उन्होंने आगे बताया कि उन्हें ये दुःख होता है जब उनका कोई लाइव परफॉर्मेंस सार्वजनिक रूप से बजाया जाता है, जबकि वे खुद उसे सुनना पसंद नहीं करतीं। श्रेया घोषाल के मुताबिक, स्टार्स के लिए ये शर्मनाक होता है। “अगर आपका परफॉर्मेंस खराब रहा हो, तो ऐसा लगता है जैसे आपने अपना समय और मेहनत बर्बाद की। इसलिए कलाकार को हमेशा मेहनत करनी चाहिए और अपने काम को गंभीरता से लेना चाहिए।”

इसी विवाद में, हाल में फरवरी में टीवी शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में आए सिंगर AP ढिल्लों को भी उनके फेमस गाने ‘विद यू’ पर लिप-सिंक करते देखा गया था, जिस पर दर्शकों ने असंतोष जताया था।
प्लेबैक सिंगिंग करियर की शुरुआत
सिंगर श्रेया घोषाल ने सिर्फ 16 साल की उम्र में फिल्म ‘देवदास’ से अपने प्लेबैक सिंगिंग करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने ‘बैरी पिया’ सॉग्स के लिए बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर का पहला राष्ट्रीय अवार्ड भी जीता। बता दें, आज वे कई भाषाओं में अपनी मधुर आवाज का जादू बिखेर चुकी हैं और इंडियन आइडल सीजन 16 को बादशाह और विशाल ददलानी के साथ होस्ट भी कर रही हैं। बता दें, श्रेया ने हाल ही में अपने विश्व टूर ‘द अनस्टॉपेबल’ की एलान की है, जिसमें यूके, अमेरिका, अबू धाबी और भारत के कई शहरों में उनकी परफॉर्मेंस शामिल होगी।


