भिवानी और चरखी दादरी जिले के 2509 घरों में PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर लगाए गए हैं। जिसके तहत बिजली बिली को जीरो करने का प्रयास किया जा रहा है। घर में खपत होने वाली बिजली यूनिट सोलर सिस्टम से पूरी की जा रही है। वहीं सोलर कनेक्शन बढ़ाने पर बिजली निगम ने भी फोकस किया है। जिसके तहत सब डिविजन लेवल पर हेल्प डेस्क भी बनाए गए है। सरकार द्वारा भी लोगों को कुल 1 लाख 10 हजार रुपए तक सब्सिडी भी दी जा रही है। योजना के तहत 6792 आवेदन भिवानी व चरखी दादरी जिले में PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत कुल 6792 आवेदन (भिवानी सिटी डिविजन के 3143, भिवानी सब अर्बन डिविजन के 1515 तथा चरखी दादरी डिविजन के 2134 आवेदन) आए हैं। इनमें 6770 आवेदन स्वीकृत हुए हैं और 5278 ने वेंडर का चयन किया है। वहीं 2509 लोगों (भिवानी सिटी डिविजन के 1520, भिवानी सब अर्बन डिविजन के 472 तथा चरखी दादरी डिविजन के 509 लोगों) के घरों की छतों पर सोलर लगाए जा चुके हैं, जबकि 2467 का निरीक्षण हो चुका है और 2290 की सब्सिडी स्वीकृत हुई है। 2509 लोगों ने लिए कनेक्शन बिजली निगम के एसई विनोद कुमार पूनिया ने कहा कि अभी तक पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत भिवानी-दादरी जिले में 2509 के तहत कनेक्शन दिए जा चुके हैं। अगर कोई लाभार्थी इस योजना का लाभ लेना चाहता है तो उसे ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर अप्लाई कर सकता है। वहीं सब डिविजन लेवल पर बिजली हेल्पलाइन डेस्क भी बनाए हुए हैं। जो इच्छुक लोग हैं उपके आवेदन भी हेल्प डेस्क द्वारा करवाए जाएंगे। 1.10 लाख तक सब्सिडी विनोद कुमार पूनिया ने बताया कि इसमें दो जगह से सब्सिडी मिलती है, एक केंद्र सरकार से, तो दूसरी राज्य सरकार से। पहले किलोवाट पर 30 हजार रुपए व दूसरे किलोवाट पर 30 हजार रुपए सब्सिडी दी जाती है। तीसरे किलोवाट पर 18 हजार रुपए अनुदान दिया जाता है। कुल 78 हजार रुपए के सब्सिडी मिलेगी। इसका लाभ कोई भी उपभोक्ता उठा सकता है, जो 3 किलोवाट तक का सोलर कनेक्शन लेता है। एक किलो वाट पर 25 हजार सब्सिडी इसके अलावा राज्य सरकार द्वारा भी सब्सिडी दी जाती है। एक किलो वाट पर 25 हजार, दूसरे किलोवाट पर 25 हजार रुपए सब्सिडी मिलती है। कुल 50 हजार रुपए का अनुदान मिलता है। इसके लिए योग्य उपभोक्ता बीपीएल परिवार हैं, जो अंत्योदय परिवार के तहत आता है। जिसकी आय 1 लाख 80 हजार रुपए सालाना तक है और उनका 2400 यूनिट तक साल का बिजली बिल आता है, वे 50 हजार रुपए सब्सिडी लेने तक योग्य है। साथ ही जिनकी आय 1 लाख 80 हजार से लेकर 3 लाख तक है और वह 2400 यूनिट तक सालाना बिल आता है। वह पहले किलोवाट पर 10 हजार रुपए व दूसरे किलोवाट पर 10 हजार रुपए (कुल 20 हजार रुपए) सब्सिडी ले सकता है। अगर कोई 2 किलोवाट तक छत पर सोलर लगाता है, तो अंत्योदय परिवार को कुल एक लाख 10 हजार रुपए (60 हजार रुपए केंद्र सरकार से व 50 हजार रुपए राज्य सरकार से) सब्सिडी मिलेगी, जो लगभग उसे मुफ्त ही पड़ेगा। प्रतिदिन 8 यूनिट उत्पादन एसई विनोद कुमार पूनिया ने कहा कि इसके तहत 2 किलोवाट तक का सोलर लगवाता है, तो उसका प्रतिदिन 8 यूनिट उत्पादन है। सामान्य परिवारों में इतना ही खपत लगभग रहती है। जिससे उसका बिजली का बिल ना के बराबर या बहुत कम आता है, जो भी इस योजना के तहत आवेदन करता है, तो उपभोक्ता को वेंडर सिलेक्ट करना पड़ता है। हरियाणा सरकार ने सोलर वेंडर की लिस्ट तैयार की है, उसमें से एक का चयन करना होता है। उसको सिलेक्ट करने के बाद सोलर छत पर लगा दिया जाएगा। उसके करीब एक सप्ताह में मीटर लगाकर उसका कनेक्शन शुरू कर देते हैं।


