आज नो पेपर डे, पढ़िए भागलपुर की 5 बड़ी खबरें:कार एक्सीडेंट में 2 की मौत, 7 लोग हुए घायल; होली पर लोगों ने सड़कों पर खूब की मस्ती

भागलपुर में 4 मार्च को कई हैपनिंग हुई और कुछ घटनाएं भी हुई। इसके अलावा होली के मौके पर लोगों में खूब उत्साह दिखा। एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। कहीं बच्चे पिचकारी लिए घूमते दिखे तो कहीं लोगों ने सड़क पर रंग-अबीर उड़ाए। खूब मस्ती की। इन सब के बीच भागलपुर में एक हादसा भी हुआ। तेज रफ्तार कार एक गुटमी में जा घुसी। घटना में 2 की मौत हो गई, जबकि 7 लोग घायल हो गए। दूसरी तरफ लोगों ने चादरपोशी भी की। डोरा पर्व की शुरुआत भी हुई। आज 5 मार्च है। भागलपुर में आज अखबार नहीं आएगा। दैनिक भास्कर आपके लिए शहर की प्रमुख 5 खबरों लेकर आया है।
चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं 5 मार्च की भागलपुर की 5 बड़ी खबरें…
1. भागलपुर में तेज रफ्तार कार गुमटी से टकराई, 2 मौत:मुखिया आधे घंटे तक स्टेयरिंग में फंसे रहें, हादसे में 7 लोग हुए घायल भागलपुर के सुल्तानगंज में सोमवार देर रात सड़क हादसा हो गया। भागलपुर की ओर से रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक गुमटी से टकरा गई। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 घायल हुए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की स्पीड बहुत ज्यादा थी। इस वजह से ड्राइवर ने बैलेंस खो दिया। स्थानीय लोगों ने तुरंत कार से घायलों को निकाला और पुलिस को सूचना दी। कार अमित कुमार चला रहे थे। जो करीब आधे घंटे तक स्टेयरिंग में फंसे रहे। सभी घायलों को सुल्तानगंज रेफरल अस्पताल पुहंचाया गया। जहां से मायागंज रेफर कर दिया गया। घटना भागलपुर-सुल्तानगंज एनएच-80 पर दिलगौरी मोड़ के पास हुई है। पढ़ें पूरी खबर…
2. होली को लेकर अलर्ट मोड पर पुलिस-स्वास्थ विभाग:भागलपुर में संवेदनशील इलाके में दंगा फोर्स तैनात, सोशल मीडिया पर भी रखी जा रही नजर होली के दिन भागलपुर में प्रशासन अलर्ट मोड में रहा। लोगों ने खूब धूमधाम से होली मनाई। भागलपुर में स्टेशन चौक, कचहरी चौक, घंटाघर और बरारी इलाके में रंग-गुलाल, पिचकारी और मिठाइयों की दुकान सजी रही। खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ सुबह से दुकान पर रही। दूसरी तरफ चिकेन-मटन की दुकान पर भी लोगों की लंबी लाइन लगी रही। सड़क पर होली खेल रही युवाओं की टोली हर किसी को रंग लगा रही थी। वहीं, सुरक्षा देखते हुए पुलिस बल की तैनाती रही। जिलाधिकारी SSP ने संयुक्त ब्रीफिंग में बताया कि जिले में संवेदनशील और अतिसंवेदनशील स्थलों को चिह्नित कर लिया गया था। विशेषकर नाथनगर, तातारपुर, बरारी और इशाकचक थाना क्षेत्र के कुछ स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी। पढ़ें पूरी खबर…
3. भागलपुर में भूमिदाताओं की बैठक हुई: कहा- जमीन देने वाले को नहीं मिली नौकरी, 16 मार्च को विशाल सभा का ऐलान भागलपुर प्रखंड क्षेत्र के पीरपैंती पंचायत में बुधवार को भूमिदाताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भूमिदाता मो. मुख्तार ने की। इसमें पीरपैंती में बन रहे Adani Power प्लांट परियोजना से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में बड़ी संख्या में भूमिमालिक, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, स्थानीय लोग और युवा उपस्थित रहे। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आने वाले 16 मार्च को प्रखंड मुख्यालय स्थित शहीद स्थल पर किसान चेतना और उत्थान समिति के बैनर तले एक विशाल सभा आयोजित की जाएगी। सभा में उन सभी किसानों को आमंत्रित किया जाएगा, जिनकी जमीन परियोजना में अधिग्रहित की गई है। पढ़ें पूरी खबर…
4. भागलपुर में रमजान के महीने में चादरपोशी:लोगों ने अमन-शांति की दुआएं मांगी, समाज में सद्भाव बनाए रखने की अपील की भागलपुर में रमजान उल मुबारक के पाक महीने में शाहकुंड थाना परिसर में आस्था का अद्भुत नज़ारा देखने को मिला। इस अवसर पर हजारों अकीदतमंदों ने चादरपोशी कर अपनी हाजिरी दर्ज कराई और अमन-शांति की दुआएं मांगी। इस अवसर पर थाना परिसर से चादर का जुलूस निकाला गया। जुलूस मुख्य बाजार होते हुए असरगंज मोड़ स्थित हजरत पांचों पीर रहमतुल्लाह अलैह के मजार मुबारक तक पहुंचा, जहां विधिवत चादरपोशी की गई। इसके बाद अकीदतमंदों ने हजरत चमन शाह रहमतुल्लाह अलैह और हजरत कमल शाह रहमतुल्लाह अलैह के मजार शरीफ पर भी चादर चढ़ाई। पढ़ें पूरी खबर…
5. भागलपुर में डोरा पर्व मनाया: सात सप्ताह तक चलेगा त्योहार, परिवार के लिए सुखी समृद्धि की होगी कामना भागलपुर के नवगछिया में पति-बेटे की दीर्घायु और घर-परिवार की सुख-समृद्धि की कामना को लेकर मनाया जाने वाला डोरा पर्व पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और नियम-निष्ठा के साथ संपन्न हो रहा है। 4 मार्च से शुरू हुआ यह व्रत लगातार सात सप्ताह तक हर रविवार को किया जाता है। अंतिम दिन डोरा विसर्जन के साथ पर्व का विधिवत समापन होता है। व्रती महिलाएं सुबह स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करती हैं और सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की मंगलकामना करती हैं। पूजा के दौरान डोरा (पवित्र धागा) बांधकर व्रत का संकल्प लिया जाता है, जिसे सातवें रविवार तक नियमपूर्वक निभाया जाता है। पढ़ें पूरी खबर… भागलपुर में 4 मार्च को कई हैपनिंग हुई और कुछ घटनाएं भी हुई। इसके अलावा होली के मौके पर लोगों में खूब उत्साह दिखा। एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। कहीं बच्चे पिचकारी लिए घूमते दिखे तो कहीं लोगों ने सड़क पर रंग-अबीर उड़ाए। खूब मस्ती की। इन सब के बीच भागलपुर में एक हादसा भी हुआ। तेज रफ्तार कार एक गुटमी में जा घुसी। घटना में 2 की मौत हो गई, जबकि 7 लोग घायल हो गए। दूसरी तरफ लोगों ने चादरपोशी भी की। डोरा पर्व की शुरुआत भी हुई। आज 5 मार्च है। भागलपुर में आज अखबार नहीं आएगा। दैनिक भास्कर आपके लिए शहर की प्रमुख 5 खबरों लेकर आया है।
चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं 5 मार्च की भागलपुर की 5 बड़ी खबरें…
1. भागलपुर में तेज रफ्तार कार गुमटी से टकराई, 2 मौत:मुखिया आधे घंटे तक स्टेयरिंग में फंसे रहें, हादसे में 7 लोग हुए घायल भागलपुर के सुल्तानगंज में सोमवार देर रात सड़क हादसा हो गया। भागलपुर की ओर से रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक गुमटी से टकरा गई। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 घायल हुए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की स्पीड बहुत ज्यादा थी। इस वजह से ड्राइवर ने बैलेंस खो दिया। स्थानीय लोगों ने तुरंत कार से घायलों को निकाला और पुलिस को सूचना दी। कार अमित कुमार चला रहे थे। जो करीब आधे घंटे तक स्टेयरिंग में फंसे रहे। सभी घायलों को सुल्तानगंज रेफरल अस्पताल पुहंचाया गया। जहां से मायागंज रेफर कर दिया गया। घटना भागलपुर-सुल्तानगंज एनएच-80 पर दिलगौरी मोड़ के पास हुई है। पढ़ें पूरी खबर…
2. होली को लेकर अलर्ट मोड पर पुलिस-स्वास्थ विभाग:भागलपुर में संवेदनशील इलाके में दंगा फोर्स तैनात, सोशल मीडिया पर भी रखी जा रही नजर होली के दिन भागलपुर में प्रशासन अलर्ट मोड में रहा। लोगों ने खूब धूमधाम से होली मनाई। भागलपुर में स्टेशन चौक, कचहरी चौक, घंटाघर और बरारी इलाके में रंग-गुलाल, पिचकारी और मिठाइयों की दुकान सजी रही। खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ सुबह से दुकान पर रही। दूसरी तरफ चिकेन-मटन की दुकान पर भी लोगों की लंबी लाइन लगी रही। सड़क पर होली खेल रही युवाओं की टोली हर किसी को रंग लगा रही थी। वहीं, सुरक्षा देखते हुए पुलिस बल की तैनाती रही। जिलाधिकारी SSP ने संयुक्त ब्रीफिंग में बताया कि जिले में संवेदनशील और अतिसंवेदनशील स्थलों को चिह्नित कर लिया गया था। विशेषकर नाथनगर, तातारपुर, बरारी और इशाकचक थाना क्षेत्र के कुछ स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी। पढ़ें पूरी खबर…
3. भागलपुर में भूमिदाताओं की बैठक हुई: कहा- जमीन देने वाले को नहीं मिली नौकरी, 16 मार्च को विशाल सभा का ऐलान भागलपुर प्रखंड क्षेत्र के पीरपैंती पंचायत में बुधवार को भूमिदाताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भूमिदाता मो. मुख्तार ने की। इसमें पीरपैंती में बन रहे Adani Power प्लांट परियोजना से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में बड़ी संख्या में भूमिमालिक, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, स्थानीय लोग और युवा उपस्थित रहे। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आने वाले 16 मार्च को प्रखंड मुख्यालय स्थित शहीद स्थल पर किसान चेतना और उत्थान समिति के बैनर तले एक विशाल सभा आयोजित की जाएगी। सभा में उन सभी किसानों को आमंत्रित किया जाएगा, जिनकी जमीन परियोजना में अधिग्रहित की गई है। पढ़ें पूरी खबर…
4. भागलपुर में रमजान के महीने में चादरपोशी:लोगों ने अमन-शांति की दुआएं मांगी, समाज में सद्भाव बनाए रखने की अपील की भागलपुर में रमजान उल मुबारक के पाक महीने में शाहकुंड थाना परिसर में आस्था का अद्भुत नज़ारा देखने को मिला। इस अवसर पर हजारों अकीदतमंदों ने चादरपोशी कर अपनी हाजिरी दर्ज कराई और अमन-शांति की दुआएं मांगी। इस अवसर पर थाना परिसर से चादर का जुलूस निकाला गया। जुलूस मुख्य बाजार होते हुए असरगंज मोड़ स्थित हजरत पांचों पीर रहमतुल्लाह अलैह के मजार मुबारक तक पहुंचा, जहां विधिवत चादरपोशी की गई। इसके बाद अकीदतमंदों ने हजरत चमन शाह रहमतुल्लाह अलैह और हजरत कमल शाह रहमतुल्लाह अलैह के मजार शरीफ पर भी चादर चढ़ाई। पढ़ें पूरी खबर…
5. भागलपुर में डोरा पर्व मनाया: सात सप्ताह तक चलेगा त्योहार, परिवार के लिए सुखी समृद्धि की होगी कामना भागलपुर के नवगछिया में पति-बेटे की दीर्घायु और घर-परिवार की सुख-समृद्धि की कामना को लेकर मनाया जाने वाला डोरा पर्व पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और नियम-निष्ठा के साथ संपन्न हो रहा है। 4 मार्च से शुरू हुआ यह व्रत लगातार सात सप्ताह तक हर रविवार को किया जाता है। अंतिम दिन डोरा विसर्जन के साथ पर्व का विधिवत समापन होता है। व्रती महिलाएं सुबह स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करती हैं और सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की मंगलकामना करती हैं। पूजा के दौरान डोरा (पवित्र धागा) बांधकर व्रत का संकल्प लिया जाता है, जिसे सातवें रविवार तक नियमपूर्वक निभाया जाता है। पढ़ें पूरी खबर…  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *