जयपुर वासियों को होली पर मिला बड़ा तोहफा, सनी लियोनी ने कुछ इस अंदाज में बिखेरे रंग

जयपुर वासियों को होली पर मिला बड़ा तोहफा, सनी लियोनी ने कुछ इस अंदाज में बिखेरे रंग

Sunny Leone In Jaipur On Holi Fest 2026: होली के मौके पर राजस्थान के जयपुर में आज बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी ने फेस्ट में शिरकत की। इस दौरान सनी लियोनी ने होली के खूब रंग बिखेरे। जयपुर होली फेस्ट 2026 में सनी लियोनी ने डीजे बनकर फैंस को काफी एंटरटेन किया। इस दौरान के वीडियोज अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं।

जयपुर में सनी लियोनी ने बिखेरे होली के रंग (Sunny Leone In Jaipur On Holi Fest 2026)

बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जिनमें वो डीजे बनकर अलग-अलग गानों पर झूमती हुई नजर आ रही हैं। इस दौरान सनी को देखने के लिए कई लोगों ने शिरकत की। होली के रंगों के साथ-साथ यहां सनी लियोनी ने अपना जलवा भी बिखेरा।

पति डेनियल के साथ आईं जयपुर (Sunny Leone In Jaipur On Holi Fest 2026)

बता दें सनी लियोनी ने अपने पति डेनियल वेबर के साथ जयपुर में शिरकत की। सनी के पीछे उनके पति डेनियल भी उनके साथ दिखे। इस दौरान ने दोनों ने फैंस के साथ मिलकर जमकर मस्ती की। फैंस ने भी सनी की क्यूट परफॉर्मेंस को काफी एन्जॉय किया। ताहिर जासूस समेत कई पैपराजी पेज पर सनी के वीडियो शेयर किए गए हैं।

सनी लियोनी का वर्कफ्रंट

बता दें हाल ही में सनी लियोनी एमटीवी के शो स्प्लिटस्विला को होस्ट करते हुए नजर आ रही हैं। इस शो में उनके साथ करण कुंद्रा, उर्फी जावेद और निया शर्मा भी नजर आ रही हैं। इसके अलावा शो को फैंस द्वारा काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *