घाटमपुर विधायक सरोज कुरील ने खेली होली:ब्लॉक प्रमुख, कार्यकर्ताओं को गुलाल लगाया, बच्चों संग फोटो खिंचवाई

घाटमपुर विधायक सरोज कुरील ने खेली होली:ब्लॉक प्रमुख, कार्यकर्ताओं को गुलाल लगाया, बच्चों संग फोटो खिंचवाई

कानपुर के घाटमपुर से विधायक सरोज कुरील ने बुधवार को क्षेत्र में पारंपरिक उत्साह और सौहार्दपूर्ण माहौल में होली का पर्व मनाया। इस अवसर पर उन्होंने भीतरगांव ब्लॉक प्रमुख अशोक सिंह, ग्राम प्रधान नंदना सहित पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे। ढोल-नगाड़ों और होली गीतों के बीच रंगों का उल्लास देखने को मिला। विधायक ने उपस्थित लोगों से गले मिलकर त्योहार की बधाई दी और आपसी प्रेम व भाईचारे का संदेश दिया। विधायक ने बच्चों के साथ भी होली खेली। उन्होंने बच्चों को गुलाल लगाकर उनका उत्साह बढ़ाया। बच्चों में भी विधायक के साथ फोटो खिंचवाने को लेकर खासा उत्साह देखा गया। अपने संबोधन में सरोज कुरील ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि होली प्रेम, सद्भाव और एकता का पर्व है, इसे मिलजुलकर शांति के साथ मनाना चाहिए। उन्होंने सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव का जिक्र करते हुए लोगों से आग्रह किया कि किसी भी अपुष्ट या भ्रामक संदेश को बिना सत्यापन आगे फॉरवर्ड न करें। विधायक ने कहा कि एक गलत संदेश समाज में भ्रम और तनाव पैदा कर सकता है। इसलिए सभी लोग जिम्मेदारी के साथ व्यवहार करें और क्षेत्र की गंगा-जमुनी तहजीब को बनाए रखें। अंत में, उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए परिवार और समाज के साथ प्रेमपूर्वक त्योहार मनाने की अपील की। दो तस्वीरें और देखिए-

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *