होली पर अररिया में 600 जवान सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात:हुड़दंग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील

होली पर अररिया में 600 जवान सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात:हुड़दंग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील

अररिया जिले में होली के त्योहार को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से मनाने के लिए पुलिस प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। शहर के मुख्य चौक-चौराहों, संवेदनशील और अतिसंवेदनशील इलाकों में पुलिस अधिकारियों के साथ अतिरिक्त बल तैनात किया गया है। होली के दिन बाइक गश्ती बढ़ाई जाएगी। रंग खेलने के नाम पर शरारत करने वाले, लहरिया कट बाइक चलाने वाले और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 600 जवान सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात जिले के अररिया और फारबिसगंज अनुमंडल सहित सभी थाना क्षेत्रों में कुल 250 पुलिस अधिकारियों और 600 अतिरिक्त जवानों को सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात किया गया है। गश्ती दल बाजारों, चौराहों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों और प्रमुख मार्गों पर लगातार निगरानी रखेंगे। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) 10 मिनट के भीतर मौके पर पहुंचेगी। जिला नियंत्रण कक्ष 24 घंटे सक्रिय रहेगा, जहां नागरिक तत्काल सहायता के लिए संपर्क कर सकते हैं। प्रमुख संपर्क नंबर हैं: जिला नियंत्रण कक्ष: 06453-222309, अररिया अनुमंडल नियंत्रण कक्ष: 06453-222070, फारबिसगंज अनुमंडल नियंत्रण कक्ष: 06455-222196। शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील अररिया पुलिस प्रशासन ने सभी नागरिकों से होली को सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने और शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था भंग करने या किसी भी प्रकार की शरारत करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इन व्यवस्थाओं का उद्देश्य जिले में शांति और सद्भाव बनाए रखना है। अररिया जिले में होली के त्योहार को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से मनाने के लिए पुलिस प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। शहर के मुख्य चौक-चौराहों, संवेदनशील और अतिसंवेदनशील इलाकों में पुलिस अधिकारियों के साथ अतिरिक्त बल तैनात किया गया है। होली के दिन बाइक गश्ती बढ़ाई जाएगी। रंग खेलने के नाम पर शरारत करने वाले, लहरिया कट बाइक चलाने वाले और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 600 जवान सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात जिले के अररिया और फारबिसगंज अनुमंडल सहित सभी थाना क्षेत्रों में कुल 250 पुलिस अधिकारियों और 600 अतिरिक्त जवानों को सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात किया गया है। गश्ती दल बाजारों, चौराहों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों और प्रमुख मार्गों पर लगातार निगरानी रखेंगे। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) 10 मिनट के भीतर मौके पर पहुंचेगी। जिला नियंत्रण कक्ष 24 घंटे सक्रिय रहेगा, जहां नागरिक तत्काल सहायता के लिए संपर्क कर सकते हैं। प्रमुख संपर्क नंबर हैं: जिला नियंत्रण कक्ष: 06453-222309, अररिया अनुमंडल नियंत्रण कक्ष: 06453-222070, फारबिसगंज अनुमंडल नियंत्रण कक्ष: 06455-222196। शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील अररिया पुलिस प्रशासन ने सभी नागरिकों से होली को सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने और शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था भंग करने या किसी भी प्रकार की शरारत करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इन व्यवस्थाओं का उद्देश्य जिले में शांति और सद्भाव बनाए रखना है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *