कल की बड़ी खबरें, क्योंकि आज अखबार नहीं है:तेंदुए ने 14 साल के बच्चे को नोचकर मार डाला, ट्रेन की चपेट में आने से युवक का हाथ कटा

कल की बड़ी खबरें, क्योंकि आज अखबार नहीं है:तेंदुए ने 14 साल के बच्चे को नोचकर मार डाला, ट्रेन की चपेट में आने से युवक का हाथ कटा

लखीमपुर में तेंदुए ने 14 साल के किशोर को नोच कर मार डाला। लड़के की गर्दन पर गहरा जख्म है। शरीर पर कई जगह दांत और नाखूनों के निशान हैं। वह अपने घर से घूमने के लिए निकला था। देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी काफी तलाश की। आज सुबह उसका शव घर से 2 किमी दूर एक खेत में मिला। गांव वालों ने घटना की जानकारी वन विभाग और पुलिस को दी। पढ़ें पूरी खबर… पेट्रोल पंप कर्मचारी की ट्रक से दबकर मौत, मोहम्मदी में हादसा, मृतक के तीन छोटे बच्चे लखीमपुर के मोहम्मदी थाना क्षेत्र के शंकरपुर छावनी निवासी प्रेमकांत राठौर की मोहम्मदी बागबाही एस आर पेट्रोल पंप पर एक ट्रक से दबकर मौत हो गई। यह घटना मंगलवार दोपहर को हुई जब प्रेमकांत एक ट्रक को साइड में खड़ा करवा रहे थे। पेट्रोल पंप पर एक ट्रक को साइड में खड़ा करने के दौरान अचानक ट्रक का संतुलन बिगड़ गया। इससे प्रेमकांत ट्रक के पिछले हिस्से में दब गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल प्रेमकांत को सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पढ़ें पूरी खबर… गोला-रजागंज रेलवे ट्रेक पर युवक का हाथ कटकर हुआ अलग, ट्रेन के इंजन की चपेट में आया युवक; हालत गंभीर लखीमपुर खीरी के गोला-रजागंज रेलवे ट्रैक पर एक युवक ट्रेन के इंजन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना में उसका दाहिना हाथ कटकर अलग हो गया। घायल युवक की पहचान थाना फरधान क्षेत्र के बासी गांव निवासी बालक राम के 28 वर्षीय पुत्र मुकेश के रूप में हुई है। उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर… लखीमपुर क्रिकेट अकादमी ने जीता अंडर-16 लीग खिताब, स्वर्गीय अमिय त्रिपाठी क्रिकेट लीग का फाइनल मुकाबला लखीमपुर खीरी में आयोजित अंडर-16 स्वर्गीय अमिय त्रिपाठी क्रिकेट लीग का खिताब लखीमपुर क्रिकेट अकादमी ने जीत लिया है। रॉयल फूड्स डिग्री कॉलेज मैदान पर खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में अकादमी ने जेनेसिस स्पोर्ट्स अकादमी को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए जेनेसिस स्पोर्ट्स अकादमी ने निर्धारित ओवरों में 169 रन बनाए। टीम की ओर से कुमार विशेष ने 60 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि गौरव शर्मा ने 57 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। पढ़ें पूरी खबर…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *