मसनगांव | गांव में सोमवार तड़के विधि-विधान से होलिका दहन किया गया, लेकिन चंद्र ग्रहण के चलते मंगलवार को ग्रामीणों ने होली नहीं खेली। ग्रहण के सूतक को ध्यान में रखते हुए लोगों ने एहतियात बरता। महिलाओं ने रात में ही भोजन बना लिया और घरों में स्थापित देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को कपड़े से ढक दिया। ग्रहण समाप्त होने के बाद बुधवार को रंग-गुलाल के साथ होली मनाई जाएगी। बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह है। ग्रामीणों ने कहा कि आस्था और परंपरा का सम्मान करते हुए आज पूरे उल्लास से रंगोत्सव मनाया जाएगा।


