मऊगंज में दो बाइकों की भिड़ंत, दो युवक घायल:रिश्तेदार को लेने जा रहे थे भाई; शिवराजपुर वन चौकी के पास हादसा

मऊगंज में दो बाइकों की भिड़ंत, दो युवक घायल:रिश्तेदार को लेने जा रहे थे भाई; शिवराजपुर वन चौकी के पास हादसा

मऊगंज जिले के नईगढ़ी थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कटरा-मऊगंज मुख्य मार्ग पर शिवराजपुर वन चौकी के पास दो तेज रफ्तार बाइकें आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों पर सवार युवक सड़क पर काफी दूर तक घिसटते चले गए। इस हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। रिश्तेदार को लेने जा रहे थे भाई घायलों की पहचान मऊगंज निवासी 21 वर्षीय नीलेश साकेत और 22 वर्षीय संजय साकेत के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों भाई रात करीब 8:30 बजे अपनी बाइक से कटरा की ओर जा रहे थे, जहाँ उन्हें एक रिश्तेदार को लेना था। इसी दौरान सामने से आ रही एक अन्य बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों के हाथ और पैरों में गहरी चोटें आई हैं। अस्पताल में इलाज जारी हादसे के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुँचे और 108 एम्बुलेंस को फोन किया। घायलों को नईगढ़ी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के डॉक्टर आर.के. पाठक ने बताया कि दोनों युवकों का प्राथमिक उपचार कर दिया गया है और फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर है। पुलिस को भी घटना की सूचना दे दी गई है, जो मामले की जाँच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *