अब होगा इंतजार खत्म, Galaxy S27 Ultra में मिल सकती है ये अपग्रेड

अब होगा इंतजार खत्म, Galaxy S27 Ultra में मिल सकती है ये अपग्रेड
सैमसंग ने हाल ही में लॉन्च हुए Galaxy S27 Ultra के कैमरे में कुछ अपग्रेड्स किया हैं, लेकिन असली अपग्रेड का इंतजार अभी भी बरकरार है। दरअसल, सैमसंग पिछले कुछ सालों से प्राइमरी कैमरा में सेम ही सेंसर देती आ रही है। भले ही ऑप्टिक्स और सॉफ्टवेयर को इम्प्रूव किया जा रहा है। लेकिन ग्राहक प्राइमरी सेंसर में बदलाव का इंतजार कर रहे हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि सैमसंग अगले साल Galaxy S27 Ultra में इस कमी को पूरा कर सकती है।
 
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैमसंग अगले साल लॉन्च होने वाले Galaxy S27 Ultra में प्राइमरी कैमरा सेंसर को अपग्रेड करेगी। चाइनीज टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन के मुताबिक, कंपनी एक नए और बड़े सेंसर 1/1.12 पर काम कर रही है, जिसे ISOCELL HPA नाम दिया गया है। इसका रेजॉल्यूशन 200 मेगापिक्सल रहेगा। ये सेंसर LOFIC को  सपोर्ट करेगा। यानी ये सेंसर वाइडर डायनामिक रेंज वाली इमेज कैप्चर कर सकेगा। एक और टिपस्टर का कहना है कि सैमसंग अपकमिंग फ्लैगशिप डिवाइस में मॉडिफाईड ISOCELL HPA को यूज करेगी। इसे HP6 कहा जा सकता है। 
बता दें कि, सैमसंग गैलेक्सी ए27 गैलेक्सी की लॉन्चिंग में एक साल का समय पड़ा है, लेकिन इन लीक्सको ऑथेंटिक माना जा सकता है। कंपीटिशनमें बने रहने के लिए सैमसंग के लिए प्राइमरी कैमरा को अपग्रेड करना बेहद जरूरी भी था।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *