पप्पू यादव बोले, पवन सिंह को बैन करना चाहिए:बागेश्वर बाबा तो बंदर है, मुझे सीएम बना दिया जाए तो प्राइवेट संस्थान सरकारी कर दूंगा

पप्पू यादव बोले, पवन सिंह को बैन करना चाहिए:बागेश्वर बाबा तो बंदर है, मुझे सीएम बना दिया जाए तो प्राइवेट संस्थान सरकारी कर दूंगा

पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने एक पॉडकास्ट में कई मुद्दों पर अपनी राय रखी है। उन्होंने कहा अगर बिहार मुझे एक बार मुख्यमंत्री बनने का मौका दे दे तो बिहार को दुनिया में अलग पहचान दिलाऊंगा। 3 महीने के भीतर सारे प्राइवेट अस्पताल और प्राइवेट स्कूलों को सरकारी कर दूंगा। एक सवाल के जवाब में पप्पू यादव ने बागेश्वर बाबा पर भी विवादित टिप्पणी की। उन्होंने कहा, जो बाबा व्यापारी है, बलात्कारी है, उसको हम बाबा नहीं मान सकते। ये बाबा बागेश्वर तो महा बंदर है। कुछ बाबाओं के पास करोड़ों रुपये की संपत्ति है और सवाल उठाया कि इतना पैसा कहां से आता है। बिहार में डीजे पर अश्लील गानों पर संभावित बैन के सवाल पर उन्होंने कहा, बीजेपी को सबसे पहले भोजपुरी के पावर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह को बैन करना चाहिए। क्या बीजेपी पवन सिंह को बैन कर सकती है? उनके ज्यादातर गाने अश्लील होते हैं। यह भोजपुरी हीरो के बारे में कुछ नहीं कह सकते यह सब तो दर्जनों लोगों के साथ लगे रहते हैं। कुछ दिन पहले ही तो पवन सिंह दारू पीकर केक भी काट रहे थे। नीतीश बीमार हो गए, बेटे को राजनीति में आना चाहिए वहीं, इसके अलावा उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश बीमार हैं। उनके बेटे निशांत को जल्द राजनीति में आना चाहिए। उनमें मुख्यमंत्री बनने के पूरे गुण हैं, उनको बिहार का मुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए। वह शांत स्वभाव के व्यक्ति हैं। पार्टी में आरसीपी सिंह और प्रशांत किशोर को बैक सपोर्ट में लाया जाना चाहिए। संजय झा और ललन सिंह तो पहले से ही पार्टी में हैं। जब उनसे पूछा गया कि उन्हें योगी आदित्यनाथ ज्यादा पसंद हैं या नीतीश कुमार, तो पप्पू यादव ने कहा, नीतीश से अच्छा आज के समय में कोई भी नहीं है। बच्ची को इंसाफ जरूर मिलेगा फेसबुक लाइव आकर पप्पू यादव ने एक बार फिर से नीट मामले को लेकर सरकार को घेरा, उन्होंने कहा कि कल CBI ने पटना सिविल कोर्ट में लिखित दिया कि पुलिस कागजात नहीं दे रही है। इसमें बड़े-बड़े लोग लगे हुए है। पप्पू यादव के रहते हुए, उस बची को इंसाफ जरूर मिलेगा। पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने एक पॉडकास्ट में कई मुद्दों पर अपनी राय रखी है। उन्होंने कहा अगर बिहार मुझे एक बार मुख्यमंत्री बनने का मौका दे दे तो बिहार को दुनिया में अलग पहचान दिलाऊंगा। 3 महीने के भीतर सारे प्राइवेट अस्पताल और प्राइवेट स्कूलों को सरकारी कर दूंगा। एक सवाल के जवाब में पप्पू यादव ने बागेश्वर बाबा पर भी विवादित टिप्पणी की। उन्होंने कहा, जो बाबा व्यापारी है, बलात्कारी है, उसको हम बाबा नहीं मान सकते। ये बाबा बागेश्वर तो महा बंदर है। कुछ बाबाओं के पास करोड़ों रुपये की संपत्ति है और सवाल उठाया कि इतना पैसा कहां से आता है। बिहार में डीजे पर अश्लील गानों पर संभावित बैन के सवाल पर उन्होंने कहा, बीजेपी को सबसे पहले भोजपुरी के पावर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह को बैन करना चाहिए। क्या बीजेपी पवन सिंह को बैन कर सकती है? उनके ज्यादातर गाने अश्लील होते हैं। यह भोजपुरी हीरो के बारे में कुछ नहीं कह सकते यह सब तो दर्जनों लोगों के साथ लगे रहते हैं। कुछ दिन पहले ही तो पवन सिंह दारू पीकर केक भी काट रहे थे। नीतीश बीमार हो गए, बेटे को राजनीति में आना चाहिए वहीं, इसके अलावा उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश बीमार हैं। उनके बेटे निशांत को जल्द राजनीति में आना चाहिए। उनमें मुख्यमंत्री बनने के पूरे गुण हैं, उनको बिहार का मुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए। वह शांत स्वभाव के व्यक्ति हैं। पार्टी में आरसीपी सिंह और प्रशांत किशोर को बैक सपोर्ट में लाया जाना चाहिए। संजय झा और ललन सिंह तो पहले से ही पार्टी में हैं। जब उनसे पूछा गया कि उन्हें योगी आदित्यनाथ ज्यादा पसंद हैं या नीतीश कुमार, तो पप्पू यादव ने कहा, नीतीश से अच्छा आज के समय में कोई भी नहीं है। बच्ची को इंसाफ जरूर मिलेगा फेसबुक लाइव आकर पप्पू यादव ने एक बार फिर से नीट मामले को लेकर सरकार को घेरा, उन्होंने कहा कि कल CBI ने पटना सिविल कोर्ट में लिखित दिया कि पुलिस कागजात नहीं दे रही है। इसमें बड़े-बड़े लोग लगे हुए है। पप्पू यादव के रहते हुए, उस बची को इंसाफ जरूर मिलेगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *