Bigg Boss 16 fame Manya Singh stranded in Dubai: मिडिल ईस्ट में इजरायल, अमेरिका और ईरान के बीच छिड़ा महायुद्ध अब आम लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के बाद आज युद्ध के चौथे दिन यानी 3 मार्च को हालात और भी बेकाबू हो गए हैं। इस भीषण तनाव के बीच एक और बड़ी खबर आ रही है। दुबई में और स्टार फंसी हुई हैं। उनके होटल के पास ही विस्फोट हुआ है। ऐसे में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उनका डर साफ नजर आ रहा है। ये कोई और नहीं बल्कि पूर्व मिस इंडिया रनर-अप और ‘बिग बॉस’ फेम मान्या सिंह हैं।
दुबई में फंसी बिग बॉस फेम मान्या सिंह (Bigg Boss 16 fame Manya Singh stranded in Dubai)
मान्या सिंह एक कॉलेज कॉन्फ्रेंस में बतौर स्पीकर शामिल होने के लिए 26 फरवरी को यूएई गई थीं। उन्हें क्या पता था कि उनका यह सफर एक बुरे सपने में बदल जाएगा। मान्या ने बताया कि वह 28 फरवरी को अबू धाबी से भारत के लिए फ्लाइट लेने वाली थीं, लेकिन अचानक एयरस्पेस बंद होने के कारण उड़ानें रद्द कर दी गईं।

मान्या ने किया वीडियो शेयर (Manya Singh Share Video)
मान्या ने बताया, “मैं एयरपोर्ट पर थी जब मैंने धमाकों की आवाज सुनी। आसमान में मिसाइलें उड़ती दिख रही थीं, जिसे देखकर मैं बुरी तरह डर गई। हद तो तब हो गई जब मैं जिस होटल में ठहरी थी, ठीक उसके सामने वाले होटल में एक जोरदार धमाका हुआ। मैं अकेली हूं और बहुत डरी हुई हूं।”
ठप हो चुके हैं सारे नेटवर्क (Manya Singh in Dubai)
दुबई में फंसे यात्रियों के लिए मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। मान्या ने जानकारी दी कि उनका इंटरनेशनल सिम और नेटवर्क काम करना बंद कर चुका है। वह पूरी तरह से होटल के वाई-फाई के भरोसे हैं और वॉट्सऐप के जरिए भारतीय एंबेसी से संपर्क करने की कोशिश कर रही हैं। सड़कों पर सन्नाटा पसरा है और स्थानीय प्रशासन ने लोगों को घरों के अंदर रहने की सख्त हिदायत दी है।
भारत में रो-रोकर बुरा हाल है परिवार का (Manya Singh Family Pray for her daughter)
मान्या ने भावुक होते हुए कहा कि भारत में उनका परिवार टीवी पर खबरें देख-देखकर दहशत में है। वह पल-पल फोन करके हालचाल ले रहे हैं। रविवार को करीब 350 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द होने के कारण मान्या के साथ-साथ हजारों यात्री वहां फंसे हुए हैं और किसी को नहीं पता कि वह कब अपने घर लौट पाएंगे।
दुबई में मौजूद हैं कई भारतीय दिग्गज (Israel Iran conflict latest news)
मान्या सिंह अकेली सेलिब्रिटी नहीं हैं जो इस युद्ध के बीच वहां फंसी हुई हैं। बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधू, एक्ट्रेस सोनल चौहान, ईशा गुप्ता, नरगिस फाखरी, साउथ सुपरस्टार अजीत कुमार और एरिका फर्नांडिस भी यूएई में ही हैं। हालांकि, इन सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए अपने सुरक्षित होने की जानकारी दी है, लेकिन युद्ध के बढ़ते दायरे ने सबकी चिंता बढ़ा दी है। फिलहाल, हर कोई बस इस खौफनाक मंजर के खत्म होने और सुरक्षित वतन वापसी की दुआ कर रहा है।


