ट्रैक्टर पलटा, पानी भरकर लौट रही महिला दबी:मऊगंज में लोगों ने निकालकर अस्पताल भेजा, मौके से ड्राइवर भाग गया

ट्रैक्टर पलटा, पानी भरकर लौट रही महिला दबी:मऊगंज में लोगों ने निकालकर अस्पताल भेजा, मौके से ड्राइवर भाग गया

मऊगंज जिले के नईगढ़ी थाना क्षेत्र के डिहिया गांव में मंगलवार की सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते बचा। सुबह करीब 8 बजे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। इस हादसे की चपेट में गांव की ही 45 वर्षीय महिला आशा साकेत आ गईं, जो उस वक्त अपने घर के सामने लगे हैंडपंप से पानी भरकर लौट रही थीं। महिला जैसे ही अपने घर के दरवाजे के पास पहुंची, बेकाबू ट्रैक्टर सीधे मकान की ओर पलट गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। ग्रामीणों ने फुर्ती दिखाते हुए महिला को निकाला हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पास में मौजूद ग्रामीण तुरंत मदद के लिए दौड़े और ट्रैक्टर के पास दबी घायल महिला को बाहर निकाला। परिजन और ग्रामीणों की मदद से आनन-फानन में आशा साकेत को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नईगढ़ी ले जाया गया। ग्रामीणों का कहना है कि ट्रैक्टर की रफ्तार बहुत तेज थी, जिसके कारण चालक उस पर काबू नहीं रख पाया। अस्पताल में इलाज जारी, चालक फरार अस्पताल में डॉक्टर ने घायल महिला का प्राथमिक इलाज कर उन्हें भर्ती कर लिया है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। परिजन के मुताबिक, हादसा इतना जबरदस्त था कि ट्रैक्टर पलटते ही चालक डर के मारे वाहन को मौके पर ही छोड़कर भाग निकला। घटना की जानकारी नईगढ़ी थाना पुलिस को दे दी गई है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *