सपा नेता ने प्रपार्टी डीलर भाइयों को पीटकर लहुलूहान किया:महिलाओं ने ईंट से किए ताबड़तोड़ वार, सपा नेता अरेस्ट, VIDEO

सपा नेता ने प्रपार्टी डीलर भाइयों को पीटकर लहुलूहान किया:महिलाओं ने ईंट से किए ताबड़तोड़ वार, सपा नेता अरेस्ट, VIDEO

नवाबगंज में रुपए के लेन-देन के विवाद में सपा नेता ने परिवार के साथ मिलकर प्रॉपर्टी डीलर भाइयों समेत तीन लोगों को पीटकर लहूलुहान कर दिया। पीड़ित भाइयों का कहना है कि आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। घटना का एक 4:16 मिनट का वीडियो भी सामने आया, जिसमें सपा नेता पीड़ित को लात–घूसों से पीटता दिख रहा है, वहीं महिलाएं ईंट से ताबड़तोड़ हमला कर रही हैं। झगड़े में दोनों बुरी तरह से लहुलूहान हो गए। सूचना पर नवाबगंज पुलिस मौके पर पहुंची तब जाकर किसी तरह से प्रापर्टी डीलर भाइयों की जान बच सकी। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। सपा नेता ने पीड़ित को दी थी फर्जी आरसी कल्याणपुर शिवली रोड निवासी प्रशांत कुमार जमीन खरीदने और बेचने का काम करते है। उन्होंने बताया कि जुलाई 2025 में नवाबगंज में रहने वाले सपा नेता विशाल कुमार से ट्रक खरीदा था, जिसके एवज में उन्होंने 40 लाख रुपए दिए थे। इस दौरान सपा नेता ने उन्हें किराए पर लिया ट्रक दे दिया, साथ ही उसकी फर्जी आरसी दे दी। कुछ समय बाद ट्रक का मालिक उसे ले गया। जिसके बाद उन्होंने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपी सपा नेता टहलाने लगे। जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस के आलाधिकारियों से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि सोमवार को सपा नेता ने उन्हें रुपए देने के लिए बुलाया। जिस पर वह अपने बड़े भाई विनय प्रकाश सिंह और साथी देवांश सक्सेना के साथ पहुंचे। इस दौरान सपा नेता ने अपने परिवार से साथ मिलकर घर के बाहर खड़ी कार में तोड़फोड़ का आरोप लगा मारपीट शुरू कर दी। झगड़े में सपा नेता की घर की महिलाओं ने पीड़ित भाइयों के पर ईंट से एक के बाद एक कई कर लहूलुहान कर दिया। साथ ही जान से मारने की नियत से फायरिंग की। मामले में डीसीपी सेंट्रल अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि घटना से जुड़ा वीडियो सामने आया है। आरोपी सपा नेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *