अहमदाबाद में वैदिक होली की 251 किट का वितरण

अहमदाबाद में वैदिक होली की 251 किट का वितरण

अहमदाबाद महानगरपालिका (मनपा) के पशु उपद्रव नियंत्रण विभाग (सीएनसीडी) की पर्यावरण-हितैषी पहल को नागरिकों का अच्छा प्रतिसाद मिला है। शहर में वैदिक होली की किट की मांग बढ़ने पर और सौ किट का वितरण किया गया है। रविवार तक 151 किट दी गई थीं, अब यह संख्या 251 पर पहुंच गई है।

सीएनसीडी के अध्यक्ष नरेश राजपूत के अनुसार वैदिक होली की किट का सबसे अधिक वितरण उत्तर-पश्चिम ज़ोन में हुआ, जहां 78 किट दी गईं। सामान्य रूप से होली दहन में 700 से 800 किलो लकड़ी की खपत होती है, जबकि वैदिक होली में गोबर के उपले और प्राकृतिक उत्पादों का उपयोग कर हजारों किलो लकड़ी की बचत हुई है। इससे न केवल पेड़ों की कटाई रुकी बल्कि ईको फ्रेंडली होली का संदेश भी फैला। धार्मिक संस्थानों, सोसाइटियों और शैक्षणिक संगठनों ने भी इस पहल को अपनाया। अहमदाबाद मनपा की यह पहल शून्य अपशिष्ट की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और आने वाले वर्षों में इसे और व्यापक बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *