पुलिस ने शहर में निकाला 7 किमी का फ्लैग मार्च:होली पर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का दिया भरोसा

पुलिस ने शहर में निकाला 7 किमी का फ्लैग मार्च:होली पर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का दिया भरोसा

धौलपुर पुलिस ने होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देश पर शहर में एक फ्लैग मार्च निकाला गया। इसका नेतृत्व सीओ सिटी कृष्णराज जांगिड़ ने किया। यह फ्लैग मार्च संतर रोड से शुरू होकर शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों और बाजारों से होता हुआ लगभग 7 किलोमीटर तक निकाला गया। इस दौरान पुलिस बल ने पैदल और वाहनों के साथ मार्च करते हुए आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। साथ ही असामाजिक तत्वों को स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
फ्लैग मार्च में कोतवाली थाना प्रभारी वीरेंद्र मीणा, निहालगंज थाना प्रभारी अमित शर्मा और यातायात प्रभारी बलविंदर सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल के जवान मौजूद रहे। सीओ सिटी कृष्णराज जांगिड़ ने बताया कि शहर में ड्रोन के माध्यम से भी लगातार निगरानी रखी जा रही है। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष पुलिस बल तैनात किया गया है और आसूचना तंत्र को भी मजबूत किया गया है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे आपसी भाईचारे और सद्भाव के साथ होली मनाएं तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। पुलिस ने चेतावनी दी है कि त्योहार के दौरान हुड़दंग या उत्पात मचाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *