किशनगंज में सुबह आग से पुआल और मवेशी घर जले:तीन परिवारों को करीब एक लाख का नुकसान, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू, मुआवजे की मांग

किशनगंज में सुबह आग से पुआल और मवेशी घर जले:तीन परिवारों को करीब एक लाख का नुकसान, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू, मुआवजे की मांग

किशनगंज जिले में आग लगने से एक लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। पीड़ित परिवारों ने मुआवजे की मांग की है। यह घटना किशनगंज जिले के पोठिया प्रखंड क्षेत्र की उदगारा पंचायत के खटिया पिछला वार्ड संख्या 1 में अहले सुबह हुई। आग अचानक लगी और देखते ही देखते कई पुआल के ढेर तथा मवेशी घरों को जलाकर राख कर दिया। आग की लपटें देखकर आसपास अफरा-तफरी मच गई। अग्निशमन विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं
मौके पर पास के गाँव के लोग भी पहुंचे और आग को बुझाने मे लग गए, स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। ठाकुरगंज, गलगलिया और पोठिया अग्निशमन विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। अग्निशमन विभाग के अधिकारी मन्नू कुमार ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि इस आगजनी में मोहम्मद रहमान, मोहम्मद रहीम और मोहम्मद गुल मोहम्मद को नुकसान हुआ है। हालांकि, समय रहते मवेशियों को सुरक्षित बचा लिया गया, लेकिन उनके मवेशी घर जल गए। लगभग एक लाख रुपये का नुकसान हुआ
पीड़ित परिवारों का कहना है कि इस घटना से उन्हें लगभग एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है और वे मुआवजे की मांग कर रहे हैं। सोमवार दोपहर को अंचल अधिकारी के निर्देश पर कर्मचारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। किशनगंज जिले में आग लगने से एक लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। पीड़ित परिवारों ने मुआवजे की मांग की है। यह घटना किशनगंज जिले के पोठिया प्रखंड क्षेत्र की उदगारा पंचायत के खटिया पिछला वार्ड संख्या 1 में अहले सुबह हुई। आग अचानक लगी और देखते ही देखते कई पुआल के ढेर तथा मवेशी घरों को जलाकर राख कर दिया। आग की लपटें देखकर आसपास अफरा-तफरी मच गई। अग्निशमन विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं
मौके पर पास के गाँव के लोग भी पहुंचे और आग को बुझाने मे लग गए, स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। ठाकुरगंज, गलगलिया और पोठिया अग्निशमन विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। अग्निशमन विभाग के अधिकारी मन्नू कुमार ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि इस आगजनी में मोहम्मद रहमान, मोहम्मद रहीम और मोहम्मद गुल मोहम्मद को नुकसान हुआ है। हालांकि, समय रहते मवेशियों को सुरक्षित बचा लिया गया, लेकिन उनके मवेशी घर जल गए। लगभग एक लाख रुपये का नुकसान हुआ
पीड़ित परिवारों का कहना है कि इस घटना से उन्हें लगभग एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है और वे मुआवजे की मांग कर रहे हैं। सोमवार दोपहर को अंचल अधिकारी के निर्देश पर कर्मचारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *