पूर्णिया में सोमवार को अलग-अलग जगहों पर होली मिलन समारोह मनाया जा रहा है। उड़ते रंग-गुलाल के बीच होली की गीतों पर खूब ठुमके लग रहे हैं। पूरा शहर होली के जश्न में डूबा है। होली के हुड़दंग के बीच लोग पुए-पकवान का लुत्फ उठा रहे हैं। होली को लेकर वनभाग स्थित भाजपा कार्यालय भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सिंह और पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश कुमार के अलावा बड़ी तादाद में भाजपा, भाजयुमो और ABVP के कार्यकर्ता शामिल हुए। होली मिलन समारोह में बड़ी तादाद में भाजपा युवा नेत्री और भाजयुमो के सदस्य शामिल हुए। उड़ते अबीर गुलाल के बीच होली के गीतों पर सभी ने खूब ठुमके लगाए। रंग-गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की अग्रिम शुभकामनाएं दी। होली गीतों पर ठुमके लगाए होली के हुड़दंग का ऐसा ही नजारा भाजपा नेत्री नूतन गुप्ता और समाजसेवी पंकज पटेल की ओर से आयोजित होली मिलन समारोह के दौरान देखने को मिला। समारोह का आयोजन मधुबनी के अरगरा चौक स्थित आवास पर किया गया। मौके पर कलाकारों ने एक से बढ़कर एक होली के गीत पेश किए। लोगों ने होली के गीतों पर खुलकर ठुमके लगाए। होली को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह दिखा। फूलों से मुख्य अतिथियों का किया स्वागत लाइन बाजार स्थित जिला परिषद अतिथि गृह ग्राउंड में जयकृष्ण मंडल विचार मंच की ओर से भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा, महापौर श्रीमती विभा देवी और समाजसेवी जितेंद्र यादव, भाजपा के प्रांतीय महासचिव राकेश कुमार, भाजपा नेत्री श्रीमती नूतन गुप्ता, नगर निगम के कई वार्ड पार्षद शामिल हुए। समारोह की अध्यक्षता कर रहे सदस्यों ने पुष्प वर्षा कर मुख्य अतिथियों का स्वागत किया। इसमें बड़ी संख्या में विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठन के अलावा आम लोग शरीक हुए। सभी ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। समारोह में कलाकारों ने होली के एक से बढ़कर एक गीत पेश किए। फगुआ गीतों पर उड़ते अबीर गुलाब के बीच लोगों ने खूब ठुमके लगाए। कला भवन परिसर में भी होली मिलन समारोह वहीं, चित्रांश महापरिवार की ओर से भी कला भवन परिसर में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कायस्थ समाज होली मिलन समारोह का खूब आनंद उठाया, जिसमें बच्चे भी शामिल रहे। कलाकारों ने होली के गीतों के साथ समारोह में पहुंचने वाले लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। इस मौके पर आयोजक दीपक कुमार दीपू और सह संयोजक पंकज श्रीवास्तव ने होली की शुभकामनाएं दी। हर्बल रंगों से होली खोलने की अपील केशरवानी समाज की ओर से स्थानीय टाउन हॉल में केशरवानी होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जहां लोगों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की अग्रिम शुभकामनाएं दी। कलाकारों ने होली के गीतों पर समा बांध दिया। ट्री मैन के नाम से मशहूर श्रीनिवास गौतम ने पार्कों और खेत में पड़े लगाए। पेड़ों के साथ होली खेली। ट्री मैन एसएन गौतम ने कहा कि होली में प्रकृति को नुकसान न पहुंचे, इस बात का ख्याल भी रखना जरूरी है। रयासनिक रंगों के प्रयोग की जगह हर्बल अबीर और रंगों से होली खेली जाए। पानी की बर्बादी न हो इस बात का भी ध्यान रखना जरूरी है। पूर्णिया में सोमवार को अलग-अलग जगहों पर होली मिलन समारोह मनाया जा रहा है। उड़ते रंग-गुलाल के बीच होली की गीतों पर खूब ठुमके लग रहे हैं। पूरा शहर होली के जश्न में डूबा है। होली के हुड़दंग के बीच लोग पुए-पकवान का लुत्फ उठा रहे हैं। होली को लेकर वनभाग स्थित भाजपा कार्यालय भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सिंह और पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश कुमार के अलावा बड़ी तादाद में भाजपा, भाजयुमो और ABVP के कार्यकर्ता शामिल हुए। होली मिलन समारोह में बड़ी तादाद में भाजपा युवा नेत्री और भाजयुमो के सदस्य शामिल हुए। उड़ते अबीर गुलाल के बीच होली के गीतों पर सभी ने खूब ठुमके लगाए। रंग-गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की अग्रिम शुभकामनाएं दी। होली गीतों पर ठुमके लगाए होली के हुड़दंग का ऐसा ही नजारा भाजपा नेत्री नूतन गुप्ता और समाजसेवी पंकज पटेल की ओर से आयोजित होली मिलन समारोह के दौरान देखने को मिला। समारोह का आयोजन मधुबनी के अरगरा चौक स्थित आवास पर किया गया। मौके पर कलाकारों ने एक से बढ़कर एक होली के गीत पेश किए। लोगों ने होली के गीतों पर खुलकर ठुमके लगाए। होली को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह दिखा। फूलों से मुख्य अतिथियों का किया स्वागत लाइन बाजार स्थित जिला परिषद अतिथि गृह ग्राउंड में जयकृष्ण मंडल विचार मंच की ओर से भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा, महापौर श्रीमती विभा देवी और समाजसेवी जितेंद्र यादव, भाजपा के प्रांतीय महासचिव राकेश कुमार, भाजपा नेत्री श्रीमती नूतन गुप्ता, नगर निगम के कई वार्ड पार्षद शामिल हुए। समारोह की अध्यक्षता कर रहे सदस्यों ने पुष्प वर्षा कर मुख्य अतिथियों का स्वागत किया। इसमें बड़ी संख्या में विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठन के अलावा आम लोग शरीक हुए। सभी ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। समारोह में कलाकारों ने होली के एक से बढ़कर एक गीत पेश किए। फगुआ गीतों पर उड़ते अबीर गुलाब के बीच लोगों ने खूब ठुमके लगाए। कला भवन परिसर में भी होली मिलन समारोह वहीं, चित्रांश महापरिवार की ओर से भी कला भवन परिसर में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कायस्थ समाज होली मिलन समारोह का खूब आनंद उठाया, जिसमें बच्चे भी शामिल रहे। कलाकारों ने होली के गीतों के साथ समारोह में पहुंचने वाले लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। इस मौके पर आयोजक दीपक कुमार दीपू और सह संयोजक पंकज श्रीवास्तव ने होली की शुभकामनाएं दी। हर्बल रंगों से होली खोलने की अपील केशरवानी समाज की ओर से स्थानीय टाउन हॉल में केशरवानी होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जहां लोगों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की अग्रिम शुभकामनाएं दी। कलाकारों ने होली के गीतों पर समा बांध दिया। ट्री मैन के नाम से मशहूर श्रीनिवास गौतम ने पार्कों और खेत में पड़े लगाए। पेड़ों के साथ होली खेली। ट्री मैन एसएन गौतम ने कहा कि होली में प्रकृति को नुकसान न पहुंचे, इस बात का ख्याल भी रखना जरूरी है। रयासनिक रंगों के प्रयोग की जगह हर्बल अबीर और रंगों से होली खेली जाए। पानी की बर्बादी न हो इस बात का भी ध्यान रखना जरूरी है।


