अमेरिका-ईरान टकराव पर बोला चीन, कहा- तुरंत रोको वरना फैल जाएगा महायुद्ध

अमेरिका-ईरान टकराव पर बोला चीन, कहा- तुरंत रोको वरना फैल जाएगा महायुद्ध

China reaction on US-Iran conflict: चीन ने अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव पर अपनी पहली आधिकारिक प्रतिक्रिया दी है। सोमवार को चीन के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर क्षेत्र में संघर्ष के फैलाव को रोकने की अपील की। विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि इस समय सबसे जरूरी काम सैन्य अभियानों को रोकना और संघर्ष को फैलने से बचाना है। उन्होंने सभी पक्षों से बातचीत और कूटनीतिक वार्ता के जरिए समाधान निकालने पर जोर दिया।

चीन ने सैन्य कार्रवाई रोकने की मांग

चीन के विदेश मंत्रालय ने अंतरराष्ट्रीय संबंधों में बल प्रयोग की निंदा करते हुए सभी पक्षों से तुरंत सैन्य कार्रवाई रोकने की मांग की। साथ ही मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि अमेरिका की सैन्य कार्रवाई की उन्हें पहले से कोई जानकारी नहीं थी।

ईरान द्वारा चीन से मिसाइल हासिल करने की खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्रालय ने इन दावों को दुर्भावनापूर्ण अटकलें और पूरी तरह से गलत बताया। वहीं, चीन ने पुष्टि की है कि मौजूदा संघर्ष में एक चीनी नागरिक की मौत हुई है। सरकार ने क्षेत्र में मौजूद अपने नागरिकों को जल्द से जल्द सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दोहराई है। अब तक 3,000 से अधिक चीनी नागरिक ईरान छोड़ चुके हैं।

ईरान ने भी किए हमले

बता दें कि यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान के ठिकानों पर किए गए हमलों के बाद तनाव लगातार बढ़ रहा है। जवाब में ईरान ने भी मध्य पूर्व के कई इलाकों में मिसाइल और ड्रोन हमले किए हैं, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई है।

अमेरिकी विमानों को गिराया

वहीं कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि सोमवार सुबह कुवैत में कई अमेरिकी विमान को गिरा दिया। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि आज सुबह कई अमेरिकी युद्धक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। हम पुष्टि करते हैं कि सभी चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं। उन्होंने आगे कहा कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

बयान में आगे कहा गया कि अधिकारियों ने तुरंत खोज और बचाव अभियान शुरू किया, बचाव दल के सदस्यों को निकाला और चिकित्सा जांच और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने बताया कि उनकी हालत स्थिर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *