बिलासपुर-जोन से चलेगी 8 होली स्पेशल ट्रेनें:छत्तीसगढ़ समेत महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, बिहार समेत 7 राज्यों के यात्रियों को मिलेगी सुविधा, दुर्ग-रायगढ़-दुर्ग मेमू रहेगी बंद

बिलासपुर-जोन से चलेगी 8 होली स्पेशल ट्रेनें:छत्तीसगढ़ समेत महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, बिहार समेत 7 राज्यों के यात्रियों को मिलेगी सुविधा, दुर्ग-रायगढ़-दुर्ग मेमू रहेगी बंद

होली के अवसर पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के बिलासपुर जोन से 14 फेरों के लिए 8 होली स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली 56 फेरों की होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन भी किया जाएगा। इससे छत्तीसगढ़ समेत महाराष्ट्र, गुजरात, पश्चिम बंगाल, ओड़ीशा, बिहार जैसे सात राज्यों के यात्रियों को कंफर्म बर्थ की सुविधा मिलेंगी। जबकि रेलवे ने होली के दिन दुर्ग-रायगढ़-दुर्ग के बीच होली मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन को नहीं चलाने का फैसला लिया है। दरअसल, होली पर्व के मौके पर बाहर काम करने वाले लोगों के घर लौटने का सिलसिला तेज हो गया है। इसके कारण ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। हालात यह हैं कि नियमित रूप से चलने वाली ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट 250 से 300 तक पहुंच गई है। वहीं, कई ट्रेनों में यात्रियों को खड़े होकर सफर करना पड़ रहा है और पैर रखने तक की जगह नहीं बची है। ऐसी स्थिति को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को राहत देने और कंफर्म बर्थ की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए होली स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। छत्तीसगढ़ समेत 7 राज्यों के यात्रियों को मिलेगी सुविधा रेलवे प्रशासन ने बताया कि दुर्ग, बिलासपुर और गोंदिया जैसे प्रमुख स्टेशनों से इन होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इन ट्रेनों के माध्यम से यात्रियों को दिल्ली, पटना, छपरा, मधुबनी, हजरत निजामुद्दीन, चर्लपल्ली सहित देश के विभिन्न महत्वपूर्ण गंतव्यों के लिए अतिरिक्त यात्रा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इन ट्रेनों का मुख्य उद्देश्य होली के अवसर पर बढ़ी हुई भीड़ को नियंत्रित करना तथा यात्रियों को अधिक से अधिक कन्फर्म बर्थ के साथ सुरक्षित और सुगम यात्रा सुविधा प्रदान करना है। जानिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संचालित होली स्पेशल ट्रेन 1. गाड़ी संख्या 08751/08752 दुर्ग–हजरत निजामुद्दीन–दुर्ग होली स्पेशल दोनों दिशाओं में 2-2 फेरे। दुर्ग से प्रस्थान: 1 एवं 2 मार्च (रविवार, सोमवार) निजामुद्दीन से वापसी: 2 एवं 3 मार्च (सोमवार, मंगलवार) मार्ग: न्यू कटनी जंक्शन होकर ठहराव: रायपुर, उसलापुर, पेंड्रा रोड, अनूपपुर, शहडोल एवं उमरिया 2. गाड़ी संख्या 08863/08864 गोंदिया–छपरा–गोंदिया होली स्पेशल दोनों दिशाओं में 1-1 फेरा। गोंदिया से प्रस्थान: 1 मार्च (रविवार) छपरा से वापसी: 3 मार्च (मंगलवार) मार्ग: न्यू कटनी जंक्शन होकर ठहराव: डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, उसलापुर, पेंड्रा रोड, अनूपपुर, शहडोल एवं उमरिया 3. गाड़ी संख्या 08865/08866 गोंदिया–छपरा–गोंदिया होली स्पेशल दोनों दिशाओं में 1-1 फेरा। गोंदिया से प्रस्थान: 2 मार्च (सोमवार) छपरा से वापसी: 4 मार्च (बुधवार) मार्ग: न्यू कटनी जंक्शन होकर ठहराव: डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, उसलापुर, पेंड्रा रोड, अनूपपुर, शहडोल एवं उमरिया 4. गाड़ी संख्या 08753/08754 दुर्ग–मधुबनी–दुर्ग होली स्पेशल दोनों दिशाओं में 1-1 फेरा। दुर्ग से प्रस्थान: 1 मार्च (रविवार) मधुबनी से वापसी: 2 मार्च (सोमवार) मार्ग: झारसुगुड़ा होकर ठहराव: रायपुर, बिलासपुर, चाम्पा एवं रायगढ़ 5. गाड़ी संख्या 08861/08862 गोंदिया–पटना–गोंदिया होली स्पेशल दोनों दिशाओं में 1-1 फेरा। गोंदिया से प्रस्थान: 2 मार्च (सोमवार) पटना से वापसी: 3 मार्च (मंगलवार) मार्ग: झारसुगुड़ा होकर ठहराव: डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, चाम्पा एवं रायगढ़ 6. गाड़ी संख्या 08263/08264 बिलासपुर–चर्लपल्ली–बिलासपुर होली स्पेशल दोनों दिशाओं में 1-1 फेरा संचालित किया जा रहा है। 7. दुर्ग–रायगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल रायपुर रेल मंडल की ओर से 2, 3, 5 और 6 मार्च (4 मार्च को छोड़कर) दुर्ग–रायगढ़–दुर्ग के बीच होली मेमू पैसेंजर स्पेशल चलाई जाएगी। ट्रेन नंबर: 08834/08833 दुर्ग से प्रस्थान: सुबह 10:30 बजे बिलासपुर आगमन: दोपहर 3:10 बजे रायगढ़ आगमन: शाम 6:50 बजे 10 मिनट ठहराव के बाद शाम 7:00 बजे दुर्ग के लिए प्रस्थान दुर्ग आगमन: रात 1:45 बजे मार्ग के सभी निर्धारित स्टेशनों पर ठहराव। 8. हटिया–एलटीटी होली स्पेशल ट्रेन नंबर 08609 (हटिया–एलटीटी) संचालन: 2 और 9 मार्च (सोमवार) हटिया से प्रस्थान: शाम 4:20 बजे अगले दिन 1:15 बजे बिलासपुर आगमन बुधवार को दोपहर 12:40 बजे एलटीटी आगमन ट्रेन नंबर 08610 (एलटीटी–हटिया) संचालन: 4 एवं 11 मार्च (बुधवार) एलटीटी से प्रस्थान: सुबह 5:00 बजे अगले दिन 7:45 बजे बिलासपुर आगमन शाम 6:00 बजे हटिया आगमन स्पेशल ट्रेनों में लगेंगे 22 कोच इन स्पेशल ट्रेनों में कुल 22 कोच लगाए गए हैं, जिनमें एसएलआरडी, जनरल, स्लीपर, एसी-III, एसी-III इकोनॉमी, एसी-II तथा जनरेटर कार शामिल हैं। ट्रेनें राउरकेला, झारसुगुड़ा, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, गोंदिया, नागपुर, भुसावल, नासिक रोड, कल्याण और ठाणे सहित निर्धारित स्टेशनों पर ठहरेंगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *